Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंगाल चुनाव में बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने किया चुनाव लड़ने से इनकार
  • राष्ट्रीय

बंगाल चुनाव में बीजेपी के दो उम्मीदवारों ने किया चुनाव लड़ने से इनकार

RNS INDIA NEWS 20/03/2021
rns featured image new

जब मांगा नहीं तो क्यों दिया टिकट

कोलकाता (आरएनएस)। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव मुकल रॉय, सांसद जगन्नाथ सरकार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा और लोक गायक असीम सरकार को टिकट दिया गया है। भाजपा इससे पहले पश्चिम बंगाल में 123 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पार्टी ने एक सीट अपने सहयोगी दल एजेएसयू को दी है।
हालांकि टिकट बंटवारे ने भाजपा के लिए करकिरी करा दी है। पार्टी ने शिखा मित्रा को चौरंगी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे (भाजपा) कहा कि मैं चुनाव नहीं लडऩे जा रही हूं। उन्होंने मुझसे सलाह भी नहीं ली और अचानक मेरे नाम की घोषणा कर दी। यह गलत बात है। शिखा मित्रा पश्चिम बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोमेन मित्रा की पत्नी हैं। टीएमसी ने इस पर बीजेपी पर तंज कसा है। टीएमसी ने कहा कि भाजपा के पास नेताओं की कमी है, इसलिए उनकी सहमति के बिना किसी भी व्यक्ति को टिकट दिया जा रहा है।
टीएमसी के प्रवक्ता देवनहसुग भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा किसी को भी टिकट दे रही है। अन्य दलों से आने वाले लोगों को वरीयता दी जा रही है। उनके पास पर्याप्त उम्मीदवारों की कमी है। टीएमसी ने एक ही बार में सभी उम्मीदवारों की घोषणा की थी। भाजपा इसे चरणों में कर रही है।
शिखा मित्रा के अलावा बेलगछिया सीट के लिए घोषइ उम्मीदवार तरुण साहा ने भी यह कहते हुए चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया कि उन्होंने भाजपा को पहले ही सूचित कर दिया था। वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि पार्टी निश्चित रूप से इस पर गौर करेगी। हमें भाजपा नेता से बात करने की भी जरूरत है, जिन्हें मित्रा और साहा से बात करने का काम सौंपा गया था। पार्टी आवश्यक कदम उठाएगी।
केंद्रीय मंत्री देबोश्री चौधरी और भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया था। पार्टी ने चुनावों में कलाकारों, खेल व सिनेमा जगत की हस्तियों और विभिन्न पेशेवरों को मैदान में उतारा है।
मुकुल रॉय को पार्टी ने नदिया जिले के कृष्णानगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से उतारा है। तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता रॉय रेल मंत्री भी रह चुके हैं। रानाघाट से भाजपा के सांसद जगन्नाथ सरकार को पार्टी ने शांतिपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है कि जबकि राहुल सिन्हा को हाबरा सीट से मैदान में उतारा है। इससे पहले भाजपा एक केंद्रीय मंत्री सहित अपने पांच सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर एस0ओ0जी0 व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 पेटी अवैध शराब के साथ किया एक आरोपी गिरफ्तार
Next: आंवला के चमत्कारी फायदे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.