Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बंद कमरे में पंखे से लटकी मिली भाजपा नेता की लाश
  • राष्ट्रीय

बंद कमरे में पंखे से लटकी मिली भाजपा नेता की लाश

RNS INDIA NEWS 10/08/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। तेलंगाना के भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद अपने आवास पर मृत पाए गए हैं, सोमवार को पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया कि उनका शव बंद कमरे में पंखे से लटका पाया गया है। पुलिस ने बताया कि बीजेपी नेता ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार की है। जानकारी मिली थी कि मियापुर में एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मियापुर पहुंची, जहां बीजेपी नेता ज्ञानेंद्र प्रसाद का शव पंखे से लटका पाया गया।
पुलिस के मुताबिक सेरलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की राज्य कार्यकारिणी समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र प्रसाद (45) अपने पेंटहाउस के एक कमरे में पंखे से लटके पाए गए। उनके पर्सनल असिस्टेंट ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। बीजेपी नेता के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक महीने पहले एक दुर्घटना में ज्ञानेंद्र प्रसाद के पैर में फ्रैक्चर हो गया था।

पुलिस के मुताबिक आज सुबह ज्ञानेंद्र प्रसाद ने अपने पर्सनल असिस्टेंट से कहा कि वह उसे परेशान न करें, क्योंकि वह सोने जा रहे हैं। बाद में जब सहायक उन्हें नाश्ता देने कमरे में गया और दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद असिस्टेंट ने कमरे की खिडक़ी के शीशे तोड़े तो प्रसाद को पंखे से लटका पाया। पुलिस ने बीजेपी नेता के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया है।
पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बीजेपी नेता के घर से किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पर्सनल असिस्टेंट से पूछताछ कर हत्या की वजह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बता दें इससे पहले 25 मई को उत्तर प्रदेश बीजेपी की महिला नेता ममता तिवारी ने आत्महत्या कर ली थी। ममता ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी रिलीज किया था, जिसमें उन्होंने शाहजहांपुर स्थित मेडिकल स्टोर के मालिक और एक आशा वर्कर पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने बताया था कि ममता ने पिटाई से हुई बेइज्जती के कारण जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाघा बॉर्डर पर हमले में शामिल टीटीपी कमांडर की हुई मौत, अमेरिका ने खुरासानी पर रखा था 30 लाख डॉलर का इनाम
Next: 2 लाख सैनिकों को कम करना चाहती है सेना, कश्मीर में फेरबदल के आसार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.