Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बंद फार्म हाउस में चोरों ने बोला धावा
  • ऊधम सिंह नगर

बंद फार्म हाउस में चोरों ने बोला धावा

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। परिवार समेत कनाडा में रह रहे एक व्यक्ति के बंद फार्म हाउस में चोरों ने धावा बोलकर लाखों का सामान चोरी कर लिया। ताले टूटे देख फार्म हाउस की देखरेख करने वाली महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव नरखेड़ा निवासी विक्रमजीत सिंह अपने परिवार के साथ कनाडा में रहते हैं। गांव में उनके फार्म हाउस की देखरेख उनकी बहन उपजीत कौर करती हैं। बीते दिन उपजीत कौर ने जब उन्होंने फार्म हाउस के पिछले दरवाजे का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गये। जब उन्होंने फार्म हाउस में जाकर देखा तो वहां से घरेलू सामान बड़ी मात्रा में चोरी था। उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उपजीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया चोरों ने उनके भाई के फार्म हाउस में पानी की चार मोटर, दो इंजन, चारा काटने वाली कुट्टी मशीन, 10 सीलिंग फैन, 2 फ्रिज, एग्रीकल्चर सम्बन्धित लाखों के उपकरण चोरी कर ले गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जल्द ही खुलासे की बात कही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार बेचने के नाम पर 1.41 लाख ठगे
Next: भू-कानून बनाने की मांग को लेकर हवन किया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.