
पिथौरागढ़। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रसंघ का क्रमिक अनशन 12वें दिन भी जारी रहा। छात्र संघ अध्यक्ष सागर बिष्ट और एबीवीपी के कॉलेज अध्यक्ष शशांक ऐरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और इसके बाद वे अनशन पर बैठ गए। छात्र-छात्राओं ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वे अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।


