Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बलूचिस्तान में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

बलूचिस्तान में यात्री वाहन के खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 08/06/2022
default featured image

कराची (पाकिस्तान)। पाकिस्तान के पर्वतीय बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक यात्री वाहन के सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वाहन चालक किल्ला सैफुल्ला के पास अख्तरजई के पर्वतीय इलाके में 1,572 मीटर की ऊंचाई पर एक तेज घुमावदार मोड़ से गुजरते वक्त वाहन को नियंत्रित करने में विफल रहा।
खबर के अनुसार, घटना में एक बच्चे समेत 22 लोगों की मौत हो गई। उपायुक्त हाफिज मुहम्मद कासिम ने कहा कि यात्री बस जोब से लोरालिया जा रही थी। उन्होंने बताया, वाहन अख्तरजई के पास एक पहाड़ी की चोटी से गिर गया। हमने अब तक 10 शव बरामद किए हैं क्योंकि पहाड़ों में गहरी खाई के कारण बचाव अभियान में मुश्किल आ रही है।
आस-पास के अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है और बचाव अभियान में मदद के लिए क्वेटा से कई टीम को बुलाया गया है।
विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया और अधिकारियों से घायलों के लिए हर संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह किया तथा भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।
देश के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में दुर्गम और पर्वतीय इलाकों के कारण हर साल सडक़ दुर्घटनाओं में सैकड़ों लोगों की मौत हो जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में घर की शादी में शामिल होने आ रहे 11 वर्षीय बालक सहित 3 की मौत
Next: पूर्वी ईरान में यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से 17 लोगों की मौत, 50 अन्य घायल

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने 16 साल से कम उम्र वालों के लिए सोशल मीडिया पर दुनिया का पहला बैन लागू किया

RNS INDIA NEWS 10/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.