Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर डिवाइडर बने हादसों का सबब
  • देहरादून

निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर डिवाइडर बने हादसों का सबब

RNS INDIA NEWS 21/10/2025
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)।   निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर एनएचआई की लापरवाही वाहन चालकों पर भारी पड़ रही है। विभाग की ओर से सड़क के बीचोंबीच पर रखे सीमेंट के डिवाइडरों से टकराकर वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। रोज कोई न कोई हादसा निर्माणाधीन हाईवे पर हो रहा है। विभाग की ओर से रास्ता बंद किए जाने से स्थानीय ग्रामीण णों परेशान हैं। दीपावली की रात को बाइक सवार दो युवक डिवाइडर से टकराने के बाद घायल हो गए। पिछले छह अक्टूबर को भी यहां डिवाइडर से टकराकर एक कार में आग लग गई थी। वर्तमान समय में बल्लूपुर-पांवटा हाईवे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि अभी हाईवे का निर्माण पूरा नहीं हुआ है, लेकिन एनएचआई की ओर से प्रेमनगर और पांवटा की तरफ हाईवे को वाहनों के लिए खोला गया है। लेकिन कई जगह सड़क पर बीच में सीमेंट के बैरियर रखे गए हैं। लेकिन इस बैरियरों में न तो कोई ऐसे संकेतक लगाए हैं, जिससे कि रात को यह बैरियर दिखाई दे सके और न ही जहा मार्ग डाइवर्ट किया है, वहां कोई संकेतक लगाए हैं। दूसरी और हाईवे पर अंधेरा पसरा रहता है। जिससे लोगों को रात को यह बैरियर नजर नहीं आते हैं और वह तेजी से इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। छह अक्टूबर को एक वाहन बैरियर से टकरा गया था। जिससे उसमें आग लग गई थी। दीवावली की रात को भी बाइक सवार दो युवक बैरियर से टकराकर गंभीर घायल हो गए। हाईवे से सटे ग्रामीणों का कहना है कि रोज कोई न कोई वाहन इन डिवाइडरों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट की छत पर गिरा जलता पटाखा, सारा सामान खाक
Next: समाधि पूजा के बाद बंद हो जाएंगे बाबा केदार के कपाट

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे
  • नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.