Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बालिका निकेतन में रेस्क्यू की बालिकाओं से मिली बाल आयोग अध्यक्ष
  • देहरादून

बालिका निकेतन में रेस्क्यू की बालिकाओं से मिली बाल आयोग अध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  आईएसबीटी से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) द्वारा रेस्क्यू की गई तीन बालिकाओं से उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने गुरुवार को राजकीय बालिका निकेतन केदारपुरम में मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। ये लड़कियां संभवतः अन्य राज्यों से आई थी और संदेहास्पद परिस्थिति में घूम रही थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बाल संरक्षण टीम को सूचित किया। डॉ.गीता खन्ना ने उनके परिवारों, गृह स्थान और हालात के बारे में जानकारी ली। बालिकाओं से बातचीत के दौरान पता चला कि इनमें से एक बालिका सिलीगुड़ी की है एवं अपने सौतेले पिता के अत्याचारों से परेशान हो कर घर से निकल गयी। अन्य दोनों बालिकाएं सगी बहनें हैं जो कि छतरपुर बिहार निवासी है। उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी उसके बाद से वह अपने चाचा-चाची के साथ गांव में रहती थी। जहां उनके साथ दुर्व्यवहार होने के कारण वह घर से दिल्ली की ओर निकल गई। तीनों बालिकाओं को अच्छे पैसे और नौकरी के लालच में एक व्यव्क्ति द्वारा दिल्ली से देहरादून लाया गया। जिसने दून में उन्हें एक फ्लैट में रखा। यहीं उनकी बिक्री की बात की जा रही थी। घबराकर, तीनों लड़कियों ने रात में भागने का निर्णय लिया और चादर के सहारे नीचे कूदकर फरार हो गईं। डॉ. खन्ना ने बच्चियों को आश्वासन दिया कि वे सुरक्षित हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। ये लोग बालिकाओं को बेचने के लिए गाजियाबाद में अपने साथी से संपर्क कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज के लिए चिंताजनक हैं और हमें मिलकर बाल अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मालरोड पर अवैध रूप से व्यवसाय कर रहे बाहरी लोगों का किया जाए सत्यापन
Next: प्रेशर हॉर्न पर 35 वाहनों के चालान, ड्राइवरों के डीएल सस्पेंड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.