Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बकाएदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी नगर पालिका
  • देहरादून

बकाएदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी नगर पालिका

RNS INDIA NEWS 09/06/2022
dehradun news

विकासनगर। नगर पालिका प्रशासन क्षेत्र अंतर्गत भवन कर और दुकान का किराया नहीं चुकाने वाले बकायेदारों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस आशय का निर्णय गुरुवार को नगर पालिका की कर समिति की बैठक में लिया गया। कर समिति के अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने बताया कि समय पर दुकान का किराया नहीं देने वाले सभी दुकानदारों की आरसी काटी जाएगी। जिन भवन स्वामियों पर दस हजार से अधिक का भवन कर बकाया है उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका सभागार में गुरुवार को संपन्न हुई कर समिति की बैठक में नगर पालिका की आय बढ़ाने के स्रोतों पर चर्चा की गई। इस दौरान भवन कर और नगर पालिका की दुकानों के किराया वसूली की समीक्षा की गई। समीक्षा से पता चला कि वित्तीय वर्ष 2021-22 का नौ लाख रुपये भवन कर बकाया है। जबकि पालिका की दुकानों से मिलने वाला किराया विलंब शुल्क समेत 20 लाख रुपये बकाया है। कर समिति के अध्यक्ष ने सभी बकायेदारों की आरसी काटने के लिए कार्रवाई करने के निर्देश कर निरीक्षक को दिए। उन्होंने कहा कि सभी बकायेदारों को कई नोटिस जारी किए जा चुके हैं, बावजूद इसके बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे में कानूनी कार्रवाई ही एकमात्र उपाय है। बैठक में लंबे समय से लंबित चले आ रहे व्यावसायिक करों की सुनवाई के लिए तिथियां आवंटित की गईं। पालिका प्रशासन की आय बढ़ाने के लिए खाली पड़ी जमीन पर दस नई दुकानें बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ ही पालिका आवास पर व्यायवासिक भवन के लिए विश्व बैंक और एमडीडीए को प्रस्ताव भेजा गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, अधिशासी अधिकारी नौशाद हसीन, कर निरीक्षक मोहित पाठक, कर समिति के सदस्य अंकित जोशी, बिशन राणा समेत सभी कर वसूली कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र की पीट-पीटकर नृशंस हत्या
Next: तैरकर गंगा पार गए दो युवकों को सुरक्षित निकाला

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.