Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बैसाखी पर्व पर देवलगढ़ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
  • पौड़ी

बैसाखी पर्व पर देवलगढ़ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

RNS INDIA NEWS 14/04/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। बैसाखी पर्व पर सोमवार को देवलगढ़ स्थित गौरादेवी मंदिर परिसर में आयोजित बीखोत मेले में भक्तों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गौरा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कटलस्यूं और चलनस्यूं पट्टी के दर्जनों गांव के ग्रामीणों के साथ अन्य क्षेत्रों से भी लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे। देवलगढ़ मंदिर में क्षेत्र की ईष्ट देवी राजराजेश्वरी की पूजा-अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में मॉं राजराजेश्वरी की डोली को झुलाया गया। देवलगढ़ मंदिर के पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि मेले में बुघाणी व सुमाड़ी गांव का विशेष महत्व है। पूरे साल भर इस मेले का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। मेले का आयोजन बुघाणी गांव (ससुराल पक्ष) द्वारा कराया जाता है। जब सुमाड़ी गांव (मायका पक्ष) के ग्रामीण देवलगढ पहुंचते हैं तब राजराजेश्वरी को झूला झुलाया जाता हैं। देवलगढ़ में प्रत्येक वर्ष बैसाखी मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है। ग्रामवासी माँ के भजनों के साथ सुमाड़ी से पैदल यात्रा करते हुए बुघाणी पहुचंकर माँ गौरा के मंदिर मे विश्राम करते हैं और पुनः जत्थे के साथ माँ गौरा के मंदिर देवलगढ के लिए प्रस्थान करते हैं। इस दौरान गाँव के सभी बच्चे-बूढ़े माता के भजनों को गाते हुए चलते हैं, जिससे वातावरण माँ गौरा के जै कारों से गुंजायमान रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस पर्व को ध्याणी मेले के नाम से भी जाना जाता है। गाँव-गाँव से ढोल दमाऊँ के साथ जत्थे माँ गौरा के प्रांगण में पहुँचते है। बैसाखी के दिन यहाँ बड़े मेला का आयोजन होता है। इस दिन गौरा देवी को हिंडोला पर मंदिर से बाहर लाया जाता है और मां गौरा के प्रांगण में बुघाणी ग्राम के लोगों द्वारा जयकारों के साथ हिंडोला (झूला) झुलाया जाता है। इस मौके पर पुजारी शक्ति प्रसाद उनियाल, पंकज उनियाल, दीपक उनियाल, दीपक पुंडीर आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौरीकुंड में ग्रीष्मकाल के लिए खुले मां गौरामाई मंदिर के कपाट
Next: पिंडारी क्षेत्र में कैमरे लगाकर लौटी वन विभाग की टीम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.