
हल्द्वानी। एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसकी बहू को जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दोनहरिया की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहू बीती 14 दिसंबर को अचानक लापता हो गई। 26 दिसंबर को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। मामले में कार्रवाई कर मुखानी थाना पुलिस ने उसे अमित चौधरी पुत्र राजपाल चौधरी निवासी गोपालवास थाना बहल, जिला भिवानी, हरियाणा के घर से बरामद कर लिया। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू पर अमित चौधरी व उसके परिवारजनों ने अपनी मर्जी से आने का बयान देने के लिए दबाव बनाया। उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के अधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

