Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाहरी अभ्यर्थियों के खिलाफ हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी करे सरकार
  • देहरादून

बाहरी अभ्यर्थियों के खिलाफ हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी करे सरकार

RNS INDIA NEWS 29/05/2023
rns featured image new

देहरादून। संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ ने समूह ग के तहत आने वाली नर्सेज भर्ती में बाहरी राज्य के युवाओं को नियुक्ति न देने की मांग की। इसके लिए नैनीताल हाईकोर्ट में मजबूत पैरवी करने का अनुरोध किया गया है। सोमवार को संविदा एवं बेरोजगार स्टाफ नर्सेज महासंघ का प्रतिनिधिमंडल विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत से मिला। इस दौरान उन्होंने मांग की कि समूह ग के तहत आने वाली नर्सिंग भर्ती में बाहरी राज्य के युवाओं को मौका न दिया जाए। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्य के कुछ युवाओं ने राज्य में फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बना लिए हैं। उन्होंने इसकी जांच कर तत्काल ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बेराजगार नर्सेज से कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट में सरकार मजबूत पैरवी कर बाहरी युवाओं को इस भर्ती से बाहर कराए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही नर्सिंग भर्ती में उत्तराखंड के युवाओं को ही रोजगार का मौका मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के 1400 नर्सिंग के पदों पर भी वरिष्ठता के आधार पर ही भर्ती कराई जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नर्सिंग भर्ती को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री से मिलने वालों में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष हरिकृष्ण बिजल्वान, कोषाध्यक्ष रवि सिंह रावत, महीपाल सिंह कृषाली आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल घूमने आए दस किशोरों के साथ मारपीट
Next: 25 हजार का इनामी तमंचा-कारतूस संग दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.