Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मां वाराही धाम मंदिर में चार मिनट तक खेली बग्वाल
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत

मां वाराही धाम मंदिर में चार मिनट तक खेली बग्वाल

RNS INDIA NEWS 03/08/2020
06

देवीधुरा । मां वाराही धाम मंदिर में चार मिनट तक बग्वाल खेली गई। हालांकि प्रशासन और मंदिर कमेटी के बीच हुई बैठक में बग्वाल नहीं खेलने पर सहमती बनी थी। लेकिन सोमवार पूर्वान्ह 11.25 बजे शुरू हुई बग्वाल 11.29 तक चली। इस दौरान दो बग्वाली वीर घायल हो गए। रक्षाबंधन पर देवीधुरा के बग्वाल मेले में सोमवार को सुबह से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। डोला पूजन के बाद चारों खामों ने परिक्रमा शुरू की। सबसे पहले चम्याल खाम के मुखिया गंगा सिंह चम्याल के नेतृत्व में बग्वाली वीरों ने मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद गहरवाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह, वालिक खाम के मुखिया बद्री सिंह के नेतृत्व में वीरों ने मंदिर की परिक्रमा की। सबसे अंत में लमगडिय़ा खाम के वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वीरों ने परिक्रमा की।
इसके बाद ऐतिहासिक खोलीखाड़ दुर्वाचौड़ मैदान में लमगडिय़ा व वालिक खाम एक तरफ और गहरवाल व चम्याल खाम के योद्धा दूसरी तरफ से आमने सामने डट गए। पूर्वान्ह 11:25 में बग्वाल शुरू हुई। बग्वाली वीरों ने एक दूसरे पर नाशपाती और अन्य फल फेंकने शुरू किए। 11:29 बजे मंदिर के पुरोहित धर्मानंद पुजारी ने चंवर झुलाते हुए खोलीखाड़ दुर्वाचौड़ मैदान में प्रवेश कर बग्वाल खत्म करने की घोषणा की। बग्वाल के बाद सभी बग्वाली वीरों ने एक दूसरे के गले मिल कर हाल चाल जाना। बग्वाल के दौरान त्रिलोक सिंह और नर राम मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का मंदिर परिसर में प्राथमिक उपचार किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगली सुअरों ने की खेती नष्ट
Next: बस में मुफ्त सेवा को लेकर महिलाओं ने नहीं दिखाई रुचि

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.