Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम; एक्शन पर बोले संजय राउत
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बागियों का होगा ‘हिसाब’, नहीं इस्तेमाल करने देंगे बालासाहेब का नाम; एक्शन पर बोले संजय राउत

RNS INDIA NEWS 26/06/2022
rns featured image new

मुंबई (आरएनएस)। महाराष्ट्र में चल रही पॉलिटिकल क्राइसिस में हर पल एक नया मोड़ आ रहा है। इस बीच बागियों के खिलाफ शिवसेना की मीटिंग के बाद पार्टी नेता संजय राउत ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हम बागियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। राउत ने कड़े लहजे में कहा कि बागियों का हिसाब किया जाएगा। शाम तक उनका हाल लोगों को पता चल जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपनी स्वार्थभरी राजनीति के लिए बालासाहेब के नाम का इस्तेमाल किया, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। जिन्होंने हमें छोड़ दिया है,

वह हमारे पैतृक नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते
बालासाहेब के नाम पर वोट नहीं मांग सकेंगे बागी
संजय राउत ने कहा कि हमने छह प्रस्ताव पास किए हैं। साथ ही तय किया है कि शिवसेना बालासाहेब ठाकरे के बताए हिंदुत्व के रास्ते पर चलेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की एकता के लिए हम इससे कोई भी समझौता नहीं करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट कर दिया है कि जिन लोगों ने शिवसेना छोड़ दी है, वह इस पार्टी और बालासाहेब ठाकरे के नाम पर वोट नहीं मांग सकते। उन्होंने कहा कि यह लोग अब अपने पिता के नाम पर वोट मांगें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महाविकास अघाड़ी पूरी तरह से अखंड है।

कहा-उद्धव ठाकरे ने शानदार काम किया
इसके साथ ही संजय राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि शाम तक लोगों का पता चल जाएगा कि बागियों पर क्या कार्रवाई हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जो काम किया है, वह शानदार है। हम सभी उनके नेतृत्व में चुनाव लडऩे के लिए तैयार हैं। बता दें कि शिवसेना के 16 बागियों को डिप्टी स्पीकर द्वारा नोटिस जारी की जा चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 26 जून
Next: अल्मोड़ा: किशोरी का अपहरण करने वाला युवक गुरुग्राम से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.