Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बागी शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को चुना अपना नेता, जारी किया वीडियो
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

बागी शिवसेना विधायकों ने एकनाथ शिंदे को चुना अपना नेता, जारी किया वीडियो

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

गुवाहाटी (आरएनएस)। गुवाहाटी में मौजूद बागी शिवसेना के विधायकों ने सर्वसम्मति से एकनाथ शिंदे को अपना नेता चुना है, जिसका वीडियो एकनाथ शिंदे खेमे की ओर से जारी किया है। इसमें शिंदे तमाम विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यहां शिंदे ने विधायकों से कहा कि हमारे हर निर्णय के साथ एक महाशक्ति, राष्ट्रीय दल खड़ा है। शिंदे ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि हमारे हर निर्णय के साथ एक महाशक्ति राष्ट्रीय दल खड़ा है। उन्होने (बीजेपी का नाम लिए बगैर) कहा है कि हमारे हर निर्णय में हमारे साथ रहेंगे। कुछ भी कम नही पडऩे देंगे।

इससे पहले एक और वीडियो आया था, जिसमें एकनाथ शिंदे 42 बागी विधायकों के साथ गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू में ठहरे हुए थे। वहीं अब उनके समर्थन करने का वीडियो सामने आया है। ऐसी स्थिति में यह माना जा रहा है कि अब महाविकास अघाड़ी सरकार और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का जाना लगभग तय हो गया है।

दरअसल, महाराष्ट्र के 42 बागी विधायक, जिसमें शिवसेना के 35 और 7 निर्दलीय है, वो सभी गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में एक साथ रुके हुए हैं। होटल के अंदर एकनाथ शिंदे सहित महाराष्ट्र के बागी विधायक एक साथ बैठे दिखाई दिए है। इससे पहले बागी विधायक ने शिंदे साहब तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं के नारे भी लगाए थे।

संजय राउत ने दिया बड़ा बयान
शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बीच, पार्टी सांसद संजय राउत ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के सभी विधायक चाहते हैं, तो हम महा विकास अघाड़ी सरकार छोडऩे के लिए तैयार हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने बागियों के सामने एक शर्त भी रखी कि पहले असम में डेरा हुए सभी बागी विधायक 24 घंटे के भीतर मुंबई वापस लौटें और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ मामले पर चर्चा करें। आपकी मांग पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर एसीबी का शिकंजा, विधायक खरीद-फरोख्त मामले में दिया नोटिस
Next: तिहरे हत्याकांड के आरोपी को हाईकोर्ट ने किया बरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.