Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर: महिला और तीन बच्चों की मौत का खुलासा, यह थी वजह
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बागेश्वर: महिला और तीन बच्चों की मौत का खुलासा, यह थी वजह

RNS INDIA NEWS 18/03/2023
WhatsApp Image 2023-03-18 at 12.43.03 PM

बागेश्वर। बागेश्वर में एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। मामला आत्महत्या का है। पुलिस ने घर से छः पन्नों का सुसाइट नोट बरामद किया है। साथ ही घर में रखा विषाक्त पदार्थ भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है।

शनिवार को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता में घटना के बारे में और जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के जानकारी मिलने बाद प्रथम दिवस पुलिस ने सभी शव कब्जे में लिए। जिसके बाद दूसरे दिन पुलिस ने जांच घटना की जांच हेतु घर की तलाशी ली। जहां पुलिस को 6 पन्नों का सुसाइट नोट प्राप्त हुआ है। एसपी वर्मा ने बताया कि मृतक 14 वर्षीय अंजली का शव जहां पर मिला था बिछाई गई चटाई के नीचे पुलिस को नोट मिला है। नोट में उन्होंने आर्थिक स्थिति को आत्महत्या का कारण बताया है। उसके पिता भूपाल राम द्वारा जिन लोगों से पैसे लिए गए थे उनके द्वारा उन्हें बार बार पैसा लौटाए जाने के लिए दबाव बनाया जाता था। साथ ही उनके पास पिछले चार दिनों से खाने के लिए घर में राशन भी नहीं था।

वही, पिता भूपाल राम लोगों की डर के कारण अधिकांश घर से गायब रहता था। इसके अलावा मृतक अंजली ने नोट में लिखा है कि लोगों के दबाव के चलते उनका पूरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुका था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा सुसाइट नोट एवं विषाक्त पदार्थ को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इधर मृतका नंदी देवी के देवर मनोहर राम पुत्र हरीश राम निवासी ग्राम भनार तोक घटबगड़ थाना कपकोट द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0सं0.27ध्23 धारा 306 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसपी वर्मा ने एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया है और विवेचना थानाध्यक्ष कपकोट कैलाश सिंह बिष्ट के सुपुर्द की गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीजीपी ने किया थाना बदरीनाथ और हनुमान चट्टी चौकी का निरीक्षण
Next: अल्मोड़ा: 19 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली रैली की तैयारियों पर होगी चर्चा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.51.06 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.