Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दस नमूने जांच को भेजे
  • बागेश्वर

औषधि निरीक्षक ने किया औचक निरीक्षण, दस नमूने जांच को भेजे

RNS INDIA NEWS 07/10/2025
rns featured image new

बागेश्वर(आरएनएस)। राजस्थान और मध्य प्रदेश में खांसी की दवा के सेवन से बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुपालन में उत्तराखंड राज्य खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स होलसेल और रिटेल दोनों स्तरों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। औषधि निरीक्षक ने कई प्रतिष्ठानों से तीन कफ सिरप के नमूने एकत्र कर राजकीय औषधि विश्लेषणशाला को भेजे हैं। साथ ही जिला चिकित्सालय स्थित केंद्रीय औषधि भंडार में रखी दवाओं की भी जांच की। जहां से बच्चों के उपयोग में आने वाली दस संदिग्ध दवाओं के नमूने लिए गए हैं। औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बताया कि यह अभियान भारत सरकार की एडवाइजरी के अनुपालन में किया जा रहा है, जिसके तहत प्रदेश के सभी जनपदों में कफ सिरप की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अपर आयुक्त ने सभी औषधि निरीक्षकों को चरणबद्ध तरीके से नमूने एकत्र करने और जांच रिपोर्ट आने पर दोषपूर्ण दवाओं को बाजार से हटाने के निर्देश दिए हैं। पूजा रानी ने मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी कि 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी या जुकाम की दवा बिना चिकित्सक की सलाह के नहीं दी जानी चाहिए। 5 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों में भी कफ सिरप का उपयोग केवल चिकित्सक की जांच के बाद, उचित खुराक और न्यूनतम अवधि तक ही किया जाना चाहिए। औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि यदि लैब जांच में दवाएं गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरती, तो उनके खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवा आईसीएआर वैज्ञानिकों ने किया हनी प्रोसेसिंग यूनिट का भ्रमण
Next: मेडिकल स्टोर में पकड़ी प्रतिबंधित 1599 कैप्सूल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.