
बागेश्वर। नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2.44 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को एसओजी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय राजू राम निवासी घटबगड़, कोतवाली बागेश्वर, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 2.44 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बागेश्वर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन (प्रभारी एसओजी), कांस्टेबल भुवन बोरा, कांस्टेबल संतोष सिंह, कांस्टेबल चंदन कोहली और कांस्टेबल राजेंद्र कुमार शामिल रहे।


