Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार
  • बागेश्वर

बागेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की स्मैक के साथ पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 24/08/2025
WhatsApp Image 2025-08-24 at 15.18.12_11zon

बागेश्वर। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए 47.24 ग्राम स्मैक के साथ पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये आंकी गई है। बीते तीन साल में जिले में स्मैक की यह सबसे बड़ी बरामदगी मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि एसओजी टीम द्वारिकाछीना-अमसरकोट क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका गया और तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध स्मैक बरामद हुई।

गिरफ्तार युवकों की पहचान पंजाब के तरनतारन जिले के रहने वाले सावनप्रीत सिंह (19), पुत्र कलदीप सिंह, निवासी नसेरा पनुवा, तरनतारन और हरगुरजीत सिंह (18), पुत्र बुटा सिंह, निवासी मकान नंबर-02, जसवंत सिंह मोहल्ला, नुरदी अड्डा, तरनतारन, के रूप में हुई। सावनप्रीत के पास से 24.29 ग्राम और हरगुरजीत के पास से 22.95 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया, जहां उनके खिलाफ धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश पर दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है, जबकि पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

आईजी रेंज ने इस सफलता के लिए टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेडक्रॉस सोसाइटी ने की भवन निर्माण के लिए भूमि की मांग
Next: ब्‍वॉयफ्रेंड ने दोस्‍तों के साथ मिलकर किया महिला से सामूहिक दुष्‍कर्म

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.