Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • बगैर लाइसेंस मांस बेचने पर छह व्यापारियों का चालान
  • चम्पावत

बगैर लाइसेंस मांस बेचने पर छह व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 23/06/2024
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)। नगर पालिका क्षेत्र में बगैर लाइसेंस के मांस बेचने पर छह व्यापारियों का चालान किया गया है। इन व्यापारियों की दुकानों में सफाई नहीं पर कड़ी चेतावनी दी गई। व्यापारियों को शीघ्र लाइसेंस बनाने और नियमित रूप से कटे मांस की जांच कराने को कहा गया। रविवार को ईओ पूरन सिंह बोहरा के नेतृत्व में पालिका कमियों की टीम ने हिटलर मार्केट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छह व्यापारी बगैर लाइसेंस मांस बेचते पाए गए। सभी व्यापारियों का चालान कर तीन हजार रुपये जुर्माना वसूला। व्यापारियों को दुकान का लाइसेंस बनाने और नियमित रूप से मांस की जांच कराने की हिदायत दी। दुकानों में गंदगी होने पर कड़ी चेतावनी दी गई। ईओ ने बताया कि पालिका क्षेत्र में मीट मंडी का निर्माण किया गया है। सभी मांस व्यापारियों को निर्धारित स्थान में दुकान लगाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि तय स्थान में दुकानें नहीं लगाने पर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम में पालिका के कैलाश उपाध्याय, राजकुमार बिष्ट, प्रमोद महर, सुमित गड़कोटी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीयकरण की प्रक्रिया में तेजी लाए सरकार
Next: 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक औरत गिरफ्तार, पति फरार

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.