Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बदरीनाथ धाम में गर्भगृह की आरती के सजीव प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग
  • टिहरी

बदरीनाथ धाम में गर्भगृह की आरती के सजीव प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

नई टिहरी। श्री बदरीनाथ धाम मंदिर के गर्भगृह की आरती के सजीव प्रसारण को धार्मिक मर्यादायों के विरुद्ध बताते हुए तीर्थ पुरोहित समाज ने तत्काल रोक लगाने की मांग की है। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार वैष्णो देवी, जगन्नाथ धाम, तिरुपति बालाजी आदि तीर्थों के गर्भगृह का दर्शन सजीव प्रसारण से नहीं करवाये जाते हैं। ऐसे में बदरीनाथ धाम में करोड़ों हिंदूओ की आस्था, भक्ति से खिलवाड़ किया जाना उचित नहीं है। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने इस मामले गहरी आपत्ति जताते हुए देवस्थानम बोर्ड के मुख्यकार्याधिकारी को पत्र भेजा गया है। जिसमें आदि गुरु शंकराचार्य की ओर से स्थापित मान्यताओ को सदा ही संरक्षित किये जाने का हवाला देते कहा गया है कि गर्भ गृह किसी भी मंदिर का पवित्रतम स्थल माना जाता है। बदरीनाथ मंदिर में हमेशा गर्भ गृह का चित्रण वर्जित रहा है। इसका दर्शन श्रद्धालु परम्परा से सदैव स्नान आदि से शुद्ध, पवित्र होकर ही करता रहा है। सजीव प्रसारण में श्रद्धालुओं से इस नियम का पालन नहीं करवाया जा सकता। ऐसे में गर्भगृह का दर्शन आदि करवाना किसी भी तरह उचित नहीं कहा जा सकता। देवस्थानम बोर्ड व्यवस्थाओ के सुधार के लिए गठित किया गया है। यदि धार्मिक विधानों मे बोर्ड द्वारा हस्तक्षेप किया जाता है, तो यह करोड़ों हिंदुओंकी आस्था, भक्ति पर कुठाराघात होगा। तीर्थाटन की हानि सहित यह कृत्य प्राकृतिक आपदाओ को भी घटित करने वाला साबित हो सकता है। श्री बदरीश युवा पुरोहित संगठन ने हिंदू धर्मावलबियों की भावनाओ का सम्मान करते हुए गर्भ गृह की आरती के सजीव प्रसारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पत्र भेजने वालों में संगठन अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी, सचिव श्रीकांत बडोला, उपाध्यक्ष आशीष कोटियाल, हरिओम उनियाल, प्रफुल्ल पंचभैया, प्रदीप भट्ट, राकेश रैवानी,सतीश राजपुरोहित, राकेश कर्नाटक, सौरभ पंचभैया आदि शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर परिषद परवाणू की मासिक बैठक आयोजित
Next: बारिश के चलते 11 ग्रामीण सडक़ मार्ग बंद

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.