Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड में बेरोजगारों की बढ़ती संख्या के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार: रौतेला
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड में बेरोजगारों की बढ़ती संख्या के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार: रौतेला

RNS INDIA NEWS 21/10/2020
IMG-20201021-WA0086.jpg

अल्मोडा़। आज जारी एक बयान में अल्मोडा़ कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है।उन्होंने कहा कि युवा मेहनत,लगन से पढ़कर,शिक्षा में लाखों रूपये खर्च कर डिग्री हासिल करते हैं परन्तु ये डिग्रियां आज उनके लिए मात्र कागज के चन्द टुकड़े बन कर रह गयी हैं।उन्होंने कहा कि नौकरियां ना मिलने से आज जहां एक ओर उत्तराखंड का युवा रोजगार की तलाश में प्रदेश से बाहर जाने को मजबूर है वहीं दूसरी ओर अनेक युवा इस बेरोजगारी से अवसाद की ओर जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाचार पत्रों के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने की बात कहकर अपनी पीठ खुद थपथपा रही है परन्तु धरातल में यदि अध्ययन किया जाए तो वर्तमान सरकार में बेरोजगारी के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो चुके हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार सार्वजनिक करे कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में उसने कितने पदों के लिए विज्ञप्तियां निकाली और कितने पदों पर बेरोजगारों की भर्ती की गयी।श्री रौतेला ने कहा कि आज हमारा प्रदेश राजनीति की भेंट चढ़ गया है।विकास का डंका पीटने वाली सरकार जब युवाओं को ही रोजगार उपलब्ध नहीं करा पा रही है तो स्पष्ट है कि इस सरकार ने कितने विकास कार्य किये होंगे?उन्होंने कहा कि मध्यमवर्गीय परिवार बढ़ी मुश्किल से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराते हैं पर शिक्षा पूरी होने के उपरान्त जब उनके बच्चे बेरोजगार घूमते हैं तो उन परिवारों की स्थिति और अधिक कष्टप्रद हो जाती है।श्री रौतेला ने कहा कि आज प्रदेश में हजारों युवा बी०एड०,बी०टेक,ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद भी रोजगार के लिए दर दर भटक रहे हैं।अच्छे दिनों का वादा करने वाली भाजपा सरकार क्यों इनके लिए विभागों में पद नहीं निकाल रही।श्री रौतेला ने कहा कि यदि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध नहीं करा सकती तो उसे अच्छे दिनों का नारा देने का भी कोई हक नहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती किसान अधिकार दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस : धीरेंद्र
Next: सीएम ने दी पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.