Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में फेरबदल की तैयारी
  • देहरादून

बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में फेरबदल की तैयारी

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
default featured image

देहरादून। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं में फेरबदल की तैयारी चल रही है। इसके लिए शासन स्तर से सभी जिलों व विभागों को ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा गया है, जो तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर टिके हुए हैं। प्रदेश में दिसंबर माह के अंत अथवा जनवरी में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो सकती है। निर्वाचन आयोग ने इसे देखते हुए राज्य को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि ऐसे अधिकारी, जो तीन वर्ष से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं और चुनाव संपन्न कराने में उनकी भूमिका रहती है, ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों का तबादला किया जाए। यह कदम पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए उठाया जाता है। इस कड़ी में कुछ विभागों में तबादलों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निर्वाचन आयोग के आदेश का सबसे अधिक असर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस), प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) व प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) के अधिकारियों पर पड़ेगा। इसके अलावा राजस्व व जिला विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी इसकी जद में आएंगे। प्रदेश में इस समय कई आइएएस, आइपीएस, पीसीएस और पीपीएस अधिकारी ऐसे हैं, जो तीन साल से अधिक समय से एक ही जिले में तैनात हैं।
ये अधिकारी यहां लोकसभा चुनाव संपन्न करा चुके हैं। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार इन्हें हटाया जाना है। इसके लिए शासन स्तर पर इन अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को अंतिम रूप देने से पहले मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद ही इनके तबादलों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री आनंदवर्धन का कहना है कि निर्वाचन आयोग के निर्णयानुसार सभी विभागों को तबादला सूची तैयार कर जल्द तबादला करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि तबादलों के संबंध में निर्वाचन आयोग को भी अवगत कराया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्नी समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज
Next: तीर्थ पुरोहित और संत समाज ने जताई खुशी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.