Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बच्चे पर गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने किया रेंजर का घेराव
  • टिहरी

बच्चे पर गुलदार के हमले से गुस्साए लोगों ने किया रेंजर का घेराव

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  तीर्थनगरी देवप्रयाग के समीप गोर्थी कांडा गांव में गुलदार ने एक बच्चे और महिला पर हमला किया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने यहां रेंजर मदन सिंह रावत का बीती रात दो घंटे तक जबरदस्त घेराव कर नारेबाजी की। ग्रामीण गुलदार को कैद करने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग पूरी होने के बाद ही रेंजर को छोड़ने पर अड़ गए। डीएफओ नरेंद्रनगर विगांत नायक की ओर से फोन पर गांव में पिंजरा लगाने का भरोसा दिए जाने के बाद ही ग्रामीणों ने रेंजर को छोड़ा। देवप्रयाग के गोर्थी कांडा गांव के ग्रामीण पिछले एक माह से गुलदार की दहशत में जीने को मजबूर हैं। गुलदार के भय से बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो रहा है। गुलदार द्वारा कई बकरियों को निवाला बनाए जाने से ग्रामीण पालतू पशुओं को घरों में ही बांधने को मजबूर हैं। शनिवार शाम गुलदार ने 8 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र सुधीर सिंह को घर के भीतर उस समय निवाला बनाने की कोशिश की जब वह बाथरूम गया था। छत पर बैठे गुलदार ने जैसे ही उसके ऊपर कूदने की कोशिश की उसकी मां ने उसे कमरे में खींच लिया। वहीं मुनेठ गांव में सरोजनी देवी पत्नी शिव सिंह पर भी गुलदार ने हमले की कोशिश की, जिस पर महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। गोर्थीकांडा के बदरु गांव में राज्य आंदोलनकारी विनोद टोडरिया की अगुवाई में प्रधान सुनीता देवी, सब्बल सिंह नेगी, मुकेश भगत, सुमिता देवी, सरिता देवी, गीता देवी, गणेशी देवी, बीना देवी आदि घेराव में शामिल थी। रेंजर ने बताया कि, वन विभाग ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। वहीं गुलदार प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेनीताल में तारामंडल, उल्कापिंड और चंद्रमा को करीब से देख आंनंदित हो रहे हें लोग
Next: छात्रों ने लगाया डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.