Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुधमुंहे बेटे के साथ गंगा में कूदी महिला
  • हरिद्वार

दुधमुंहे बेटे के साथ गंगा में कूदी महिला

महिला पति से झगड़े के बाद से मायके में रह रही थी
RNS INDIA NEWS 23/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार पहुंच बिजनौर निवासी एक महिला ने अपने दुधमुंहे बेटे के साथ गंगा में कूद गई। गनीमत रही कि यहां मौजूद कुछ युवकों ने उसे देख लिया और चेतक पुलिसकर्मियों की मदद से महिला और उसके बेटे को गंगा नदी से बाहर निकाला। उनकी हालत खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि महिला पति से झगड़े के बाद से ही मायके में रह रही थी। बिजनौर के कल्याणपुर, नगीना निवासी रुबीना(बिजनौर) की शादी दो साल पहले स्योहारा बिजनौर निवासी सलमान के साथ हुई थी। पति से झगड़ा होने के बाद वो अपने एक साल के बेटे शादाब को लेकर मायके आ गई। पुलिस के मुताबिक जब मायके वालों ने उसे वापस ससुराल जाने को कहा तो वह ससुराल जाने की जगह बुधवार सुबह हरिद्वार आ गई। बेटे को लेकर यहां स्थित चंडी पुल के पास पहुंचकर महिला ने अचानक छलांग लगा दी। घाट पर नहा रहे कुछ युवकों और चेतक पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि विवाहिता और उसके बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, मायके वालों को सूचना दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधानसभा सत्र के दौरान किया विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन
Next: अभिनेता सोनू सूद की मदद से बिहार की महिला का एम्स ऋषिकेश में सफलतापूर्वक ऑपरेशन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.