Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों को साइबर क्राइम से बचाना जरूरी: बलविंदर
  • देहरादून

बच्चों को साइबर क्राइम से बचाना जरूरी: बलविंदर

RNS INDIA NEWS 17/12/2022
rns featured image new

विकासनगर। सामुदायिक सहभागिता के तहत ब्लॉक के सभी दस संकुलों में चल रहे एसएमसी, एसएमडीसी प्रशिक्षण के शिविर के तीसरे दिन शनिवार को प्रशिक्षण में मिले अनुभवों को सहभागिता, विश्वसनीयता और पारदर्शिता से लागू करने की सलाह दी गई।राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में चल रहे प्रशिक्षण के तहत मास्टर ट्रेनर बलविंदर कौर ने आपदा प्रबंधन और साइबर क्राइम पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि बच्चों को साइबर क्राइम से बचाना जरूरी है। बच्चों को मोबाइल उनके ज्ञानवर्धन के लिए दें, लेकिन यह भी नजर रखें बच्चे मोबाइल पर क्या देख रहे हैं। मास्टर ट्रेनर नीतू चौहान ने मेरा विद्यालय कैसा हो विषय पर चर्चा करते हुए विद्यालय को स्वच्छ और सुसज्जित रखने के तरीके बताए। राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में चल रहे प्रशिक्षण के तहत शिक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक बच्चा समान शिक्षा का हकदार है। प्रत्येक बच्चे में सीखने की क्षमताएं होती हैं, उसकी क्षमता के आधार पर ही उसे आगे बढ़ने के अवसर दिए जाने चाहिए। राजकीय इंटर कॉलेज बाड़वाला में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर दिग्विजय सिंह बेधड़ ने बताया कि प्रत्येक अभिभावक को विद्यालय से निरंतर संवाद बनाए रखना होगा, जिससे वे प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ले सके। उन्होंने कहा कि एसएमसी, एसएमडीसी विद्यालय और समाज के बीच की कड़ी होती है। लिहाजा सभी सदस्यों को अपने कार्यों और दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करना होगा। इस दौरान कैलाश नैनवाल, अरुणा, महावीर सिंह, पूरण सिंह, सरदार सिंह, विनीता, राधा, ममता, संजना, उर्मिला, गीता, पानो, निर्मला, रविना, नीमा, रामसखी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, बैनर, पोस्टर लगाने पर रोक
Next: बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.