Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चा चोरी के आरोप में युवक की धुनाई
  • देहरादून

बच्चा चोरी के आरोप में युवक की धुनाई

RNS INDIA NEWS 14/01/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। मुनिकीरेती क्षेत्र में कथित तौर पर बच्चा उठाकर भाग रहे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस के सुपुर्द किया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत दी। चौदहबीघा निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसका तीन साल का छोटा बेटा भाई के साथ कैलासगेट के नजदीक एक दुकान पर जा रहा था। रास्ते में संदिग्ध युवक उनके छोटे बेटे को जबरन गोदी में उठाकर भागने लगा। भाई ने फौरन इसकी जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी। इस बीच युवक को भागते हुए स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। परिजनों के साथ वह युवक को लेकर कैलासगेट पुलिस चौकी पहुंचे। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। पूछताछ में बच्चा चोरी के पुख्ता साक्ष्य नहीं मिले। दावा किया युवक ने संभवत: नशे में यह हरकत की। फिलहाल उसका चालान कर चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धारी देवी और नागराज की देव डोली से आशीर्वाद लेने उमड़े भक्त
Next: पश्चिम बंगाल में संतों से मारपीट में कार्रवाई न होने से रोष

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.