Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं के समूह को कार ने रौंदा, 6 कांवडिय़ों की दर्दनाक मौत
  • राष्ट्रीय

बाबाधाम से लौट रहे श्रद्धालुओं के समूह को कार ने रौंदा, 6 कांवडिय़ों की दर्दनाक मौत

RNS INDIA NEWS 12/08/2024
rns featured image new

बागडोगरा (आरएनएस)।  देवघर में भगवान शिव पर जल चढ़ा कर लौट रहे 6 कांवडिय़ों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसा पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में हुआ। श्रावण माह के सोमवार को बाबाधाम से भगवान शिव पर जल चढ़ाकर कार सवार सिक्किम की ओर जा रहे थे। कांवडि़ए बागडोगरा रिजर्व फॉरेस्ट स्थित जंगली बाबा मंदिर की ओर से जा रहे थे। सभी फांसीदेवा के दानागंज इलाके के रहने वाले थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाबाधाम से आ रही कार अनियंत्रित हो गई और नेशनल हाईवे 31 पर चल रहे 6 लोगों को रौंदती हुई पलट गई। कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन सवार सभी लोग घायल हो गए, जिन्हें मशक्कत के साथ निकाल कर तत्काल उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही बागडोगरा पुलिस, ट्रैफिक गार्ड कर्मी, और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायलों को गाड़ी से निकाला और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना मिलते ही दानागंज इलाके के निवासी और मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और चीख पुकार मच गई। हादसा बागडोगरा के पास मुनि चाय बागान के निकट हुआ।
प्रत्यक्षदर्शी ने इसे आमने सामने की टक्कर बताई। उसके मुताबिक, कार बड़ी ही तेजी से जा रही थी और कांवडिय़ों का एक जत्था दूसरी तरफ से आ रहा था। लोगों के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर लोगों को टक्कर मारते हुए नीचे जा गिरी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल पर तैनात है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुण्यतिथि पर शहीद प्रदीप रावत को किया याद
Next: दिल्ली शराब नीति मामला : एससी पहुंचे केजरीवाल, सीबीआई से संबंधित मामले में हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.