Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बाबा साहेब के अपमान का आरोप, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का इस्तीफा मांगा
  • देहरादून

बाबा साहेब के अपमान का आरोप, केंद्रीय गृह मंत्री शाह का इस्तीफा मांगा

RNS INDIA NEWS 23/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है। इसके विरोध में पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को उत्तराखंड सहित देशभर में मार्च निकालकर बाबा साहेब की प्रतिमा के सम्मुख केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। पार्टी ने अमित शाह से माफी मांगने और उनके इस्तीफे की मांग की है। सोमवार को कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सीडब्ल्यूसी सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि संविधान के 75वें वर्ष के अवसर पर संसद सत्र के दोनों सदनों में संविधान पर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान पक्ष और विपक्ष सभी दलो के चुने हुए सासंदो ने सदन की गरिमा और मर्यादा का ध्यान रखते हुए पुरजोर रूप से अपनी बात रखी। संविधान पर अपने विचार रखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने बाबा साहेब का अपमान करते हुए कहा कि अंबेडकर… अंबेडकर… अंबेडकर कहना तो जैसे आजकल फैशन बन गया है, इतनी बार अगर ईश्वर का नाम लिया होता तो ईश्वर स्वयं मिल जाते। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के इस बयान से देश का जनमानस आहत हुआ है। इस अपमान से ना सिर्फ अमितशाह बल्कि संघ और भाजपा कि संविधान और बाबा साहेब से नफरत उजागर हुई है। बाबा साहेब का अपमान भी भाजपा ने किया। माफी मांगना तो दूर देश में कांग्रेस और अंबेडकर के रिशतों को लेकर झूठ फैलाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और भाजपा का इतिहास, कोशिशें और काम इस बात के गवाह है कि संघ और भाजपा मनुस्मृति के आधार पर भारतीय संविधान चाहते थे। इसीलिए ऑर्गनाइज़र मैगजीन में संविधान बनने के तीन दिन बाद लिखा था कि भारत के संविधान से वह सहमत नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब सिर्फ एक नाम या देश के नेता नहीं, जन-जन के हृदय में बसते हैं। इसलिए कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्रीय गृहमंत्री को मुद्दे से ध्यान भटकाने की नौटंकी से बाज आकर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और तत्काल अपने पद से इस्तिफा देना चाहिए।
प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, अमरजीत सिंह, बुदिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप जोशी, प्रवक्ता शीशपाल सिह बिष्ट, प्रतिमा सिंह, अभिनव थापा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा नगर निगम में आरक्षण बदलने से प्रत्याशियों के बदले समीकरण
Next: जयपुर पुलिस ने किया देहरादून से लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.