Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बांध प्रभावितों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
  • देहरादून

बांध प्रभावितों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

विकासनगर। जुड्डो बांध निर्माण स्थल पर धरना दे रहे लोहारी के ग्रामीणों ने गुरुवार को जल विद्युत निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेताया कि विस्थापन के संबंध में जल्द कोई कार्यवाई नहीं होने पर आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा। कहा कि पूर्व में चयनित जगह पर ही विस्थापन होने के बाद ग्रामीण अपना आंदोलन समाप्त करेंगे। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जन प्रतिनिधियों के दबाव के कारण ही सरकार ने अपना फैसला बदला है। क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि अपने राजनैतिक नफा नुकसान के चलते अंबाड़ी में चयनित जमीन पर विस्थापन नहीं होने दे रहे हैं। जबकि बांध निर्माण कार्य करीब नब्बे फीसद पूरा हो चुका है। ऐसे में गांव के जल्द ही जलमग्न होने का खतरा पैदा हो गया है। गांव के झील में समाने से पूर्व विस्थापन जरूरी है। कहा कि वोट बैंक की राजनीति का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। कहा कि धरना स्थल पर यमुना का जलस्तर भी बढऩे लगा है, जिससे परिवार के साथ धरना दे रहे ग्रामीणों का जीवन भी संकट में पड़ सकता है। ऐसे में लोहारी के ग्रामीणों का भविष्य ही दांव पर लगा हुआ है। धरना प्रदर्शन में नरेश चौहान, भाव सिंह तोमर, बलवीर सिंह, सरदार सिंह, मंगल सिंह, शूरवीर चौहान, बिजमा देवी, सुनीता, डिंपल चौहान, रीता देवी, रमेश चौहान, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध कब्जे से परेशान बुजुर्ग महिला ने मांगी इच्छामृत्यु
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 64 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.