Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीएड टीईटी प्रशिक्षित संगठन में रोष
  • हरिद्वार

बीएड टीईटी प्रशिक्षित संगठन में रोष

RNS INDIA NEWS 08/07/2021
rns featured image new

प्राथमिक स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती का किया विरोध

रुडकी। बीएड-टीईटी प्रशिक्षित महासंघ ने प्राइमरी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती का विरोध किया है। कहा कि पूरे प्रदेश में करीब चालीस हजार भर्ती के आवेदन जमा हैं और बेरोजगार नौ माह से भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। महासंघ ने समस्याओं को लेकर वर्चुअल बैठक की। संगठन के प्रदेश महासचिव बलबीर बिष्ट ने कहा कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती करवाने में असफल रहा है। विभाग ने नौ नवंबर 2020 को 2288 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जनपदवार निकाला था। प्रदेश के सभी जिलों में 35000 से 40000 आवेदन जिला शिक्षाधिकारी कार्यालयों में जमा हैं। प्रशिक्षित बेरोजगार पिछले नौ माह से भर्ती की राह तलाश रहे हैं। लगातार विधायकों के साथ मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री से भर्ती को संपन्न करवाने की गुहार लगा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा कि शिक्षा मंत्री के प्राथमिक स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती की बात कर रहे हैं। इसको लेकर प्रशिक्षित बेरोजगारों में आक्रोश है। कहा कि सरकार को गतिमान भर्ती में प्राथमिक स्कूलों में समस्त रिक्त पदों को शामिल कर जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूरा करना चाहिए। प्रदेश प्रवक्ता राजीव चौहान ने कहा कि बीएड टीईटी प्रशिक्षित संगठन प्राथमिक स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की तैनाती का विरोध करेगा और सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला के साथ छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
Next: उत्तराखंड आने वालों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.