Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शैल में कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर शैल में कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। 10वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर शैल, अल्मोड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद के मार्गदर्शन में धनवंतरी पूजा और हवन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। हवन का संचालन डॉ. हेमंत तिवारी ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाओं, योग साधकों और चिकित्साधिकारियों सहित लगभग 30 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। हवन के बाद संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें विभिन्न चिकित्सकों ने अपने विचार रखे। डॉ. अनुपमा त्यागी ने आयुर्वेद दिवस के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. गीता पुनेठा ने महिला बांझपन पर, डॉ. श्रुति अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं में एनीमिया और उसके उपचार पर जानकारी दी। डॉ. अद्या पांडे ने किशोरियों में व्यक्तिगत स्वच्छता और पोषण के महत्व पर विचार रखे। डॉ. हेमंत तिवारी ने पीसीओडी और हृदय संबंधी रोगों पर जानकारी दी। डॉ. योगेंद्र सिंह ने मर्म चिकित्सा, डॉ. पंकज वर्मा ने गुर्दे की पथरी और डॉ. रजनी बाला ने मानसिक रोगों पर विस्तार से विचार रखे। साथ ही योग अनुदेशक ने गर्भवती महिलाओं और वृद्धों के लिए योग के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. मोहम्मद शाहिद ने ‘प्राचीन चिकित्सा पद्धति का आधुनिक युग में महत्व’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा एक समिति का गठन किया जाएगा जो एनसीडी रिवर्सल, मेटाबोलिक रोग और महिला बांझपन से जुड़े आंकड़ों पर काम करेगी, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोविन्दपुर दुग्ध समिति में दुग्ध उत्पादकों को वितरित किया बोनस
Next: अलकनंदा नदी में गिरा ट्रक, चालक ने कूदकर बचाई जान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.