Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अव्यवस्थाओं से भरा राजधानी देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज
  • देहरादून

अव्यवस्थाओं से भरा राजधानी देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज

RNS INDIA NEWS 16/02/2025
rns featured image new

बदहाल कमरे, फटेहाल किताबें, शौचालयों पर ताले या फिर लगा है गंदगी का अंबार

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े पीजी कॉलेज का तमगा डीएवी को हासिल जरूर है, लेकिन छात्रों को एक कॉलेज में जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह यहां पर नहीं मिल रही हैं। अव्यवस्थाओं का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि क्लास रूम तक रोज साफ नहीं होते। कुर्सी-मेज पर धूल जमी होती है। कक्षा-कक्षों में लाइट की उचित व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी उठानी पड़ती हैं। लाइब्रेरी में पुराने सिलेबस की किताबें रखी हुई हैं, इनमें कई किताबों की स्थिति तो ऐसी है कि उनके पेज जोड़ने पड़ते हैं। शौचालयों पर या तो ताले लगे हैं या फिर गंदगी पसरी है। इससे छात्र-छात्राओं को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज का नाम आते ही इसके समृद्ध इतिहास की दुहाई दी जाती है। तमाम दिग्गजों ने यहां से पढ़कर देश-दुनिया में नाम कमाया है। लेकिन अब डीएवी पीजी कॉलेज के हालात ऐसे नहीं है। अब तक छात्र संघ होता था तो छात्रों की कुछ मांगें भी उठ जाती थीं, लेकिन इस बार छात्र संघ का गठन ही नहीं हुआ है तो छात्रों की समस्याओं को भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। डीएवी में नौ हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। संसाधनों के अभाव में डीएवी कॉलेज की स्थिति दिन-ब-दिन खराब हो रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल से जुड़े होने के बावजूद यहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी वाली सुविधाएं छात्रों को नहीं मिल रही हैं। स्थिति यह है कि कॉलेज में कौन आ-जा रहा है, गेट पर ऐसी कोई निगरानी की व्यवस्था तक नहीं है। छात्रों के अलावा असामाजित तत्व भी कॉलेज में पहुंचे रहते हैं। कॉलेज परिसर में ही खेल का मैदान भी है, लेकिन खेल के पर्याप्त संसाधन भी कॉलेज के पास नहीं हैं। कक्षाओं में न ठीक ढंग से उजाला है और न ही साफ-सफाई। कक्षाओं के दरवाजे-खिड़कियों को दीमक चट कर रही है। दीवारों पर घास उगी है। दो साल पहले कॉलेज की दीवार गिरने से एक छात्रा की मौत भी हो चुकी है। छात्र कहते हैं कि कई विषयों में पर्याप्त शिक्षक नहीं है और समय पर कोर्स तक भी पूरा नहीं हो पाता है। इन तमाम मुश्किलों के बीच छात्र कॉलेज में अपने सुनहरे भविष्य के लिए जूझते नजर आते हैं। छात्रों का कहना है कि कॉलेज की लाइब्रेरी की हालत बहुत खराब है। पेंट उखड़ रहा है, खिड़कियों पर दीमक लग रही है। लाइब्रेरी में रखी किताबें बहुत पुरानी हो गई हैं। कुछ किताबों की हालत तो इतनी खराब है कि उनका एक-एक पेज अलग हो रखा है। इससे छात्रों का पढ़ाई के प्रति मनोबल टूटता है। कॉलेज प्रंबधन को यहां छात्रों की संख्या को देखते हुए सुविधाएं बढ़ानी चाहिए। ताकि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल बन सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन निगम में स्पेशल ऑडिट के नाम पर वेतन कटौती का विरोध
Next: महिला से निवेश के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.