Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध शस्त्रों की तस्करी और दुरुपयोग पर रोक हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

अवैध शस्त्रों की तस्करी और दुरुपयोग पर रोक हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/09/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें अवैध शस्त्रों और गोला-बारूद की तस्करी तथा शस्त्र लाइसेंसों के दुरुपयोग की रोकथाम पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में स्वीकृत सभी शस्त्र लाइसेंसों का भौतिक सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमाओं पर नियमित चेकिंग अभियान चलाकर हथियार और गोली-बारूद की तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए। नए शस्त्र लाइसेंस केवल गहन जांच-पड़ताल के बाद ही स्वीकृत किए जाएं और ऐसे ही आवेदकों को अनुशंसा के लिए अग्रेषित किया जाए जिनके जीवन को वास्तविक खतरा हो और आत्मरक्षा के लिए शस्त्र अत्यंत आवश्यक हों। बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि जनपद में संचालित सभी गन हाउसों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी तथा वहां सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। साथ ही पुलिस उपाधीक्षकों को हथियार और गोला-बारूद की खरीद-फरोख्त संबंधी औचक निरीक्षण व सत्यापन की कार्रवाई समय-समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में वर्चुअल माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, रिंकू बिष्ट और सीमा विश्वकर्मा जुड़े। वहीं पुलिस उपाधीक्षक जी.डी. जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी बैठक में मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नन्हीं परी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार : मुख्यमंत्री
Next: विवेकानंद संस्थान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रतियोगिताएं आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 16.21.30_11zon
  • अल्मोड़ा

राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.39.30_11zon
  • अल्मोड़ा

प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.