Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अवैध शराब व ओवर रेटिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं : डीएम
  • बागेश्वर

अवैध शराब व ओवर रेटिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाएं : डीएम

RNS INDIA NEWS 13/11/2022
rns featured image new

बागेश्वर।  जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने नई आबकारी नीति हेतु सुझाव लेने के लिए आबकारी, पुलिस अधिकारी व अनुज्ञापियों की बैठक ली। जिलाधिकारी ने अवैध शराब व ओवर रेटिंग पर पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। मदिरा के मासिक कोटे को देखते हुए राजस्व बढ़ाने हेतु जनपद में नई मदिरा दुकाने खोलने का प्रस्ताव भेजने को कहा। कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में अनुज्ञापियों ने बताया कि उनका निर्धारित कोटा न बिकने के कारण उन्हें राजस्व हानि उठानी पड़ नहीं है। उन्होंने जनपद में विदेशी मदिरा की नई दुकाने खोलने का सुझाव दिया। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनपद में युवाओं में चरस व स्मैक के नशे की बढ़ती प्रवित्ति पर चिंता जताई। पुलिस, राजस्व व आबकारी विभाग को अभियान चलाकर नशे पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाहरी जिलों से आने वाली अवैध शराब पर पैनी नजर रखते हुए अवैध शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतें भी मिल रही है, ओवर रेटिंग बंद कराने के निर्देश आबकारी अधिकारी को दिए। रेटलिस्ट मदिरा दुकानों के बाहर चस्पा करने को कहा। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा, उप आबकारी निरीक्षक भुवन चंद्र डंगवाल, सहित अनुज्ञापि कैलाश सिंह गड़िया, योगेश धपोला, वीरेंद्र सिंह बोरा, लक्ष्मण सिंह, दिनेश सिंह, अभिन्वल शाह, रविंद्र मेहरा आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, 8 पर केस दर्ज
Next: ढाई किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.