Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अवैध संबंध के शक में की थी प्रेमिका की हत्या
  • हरिद्वार

अवैध संबंध के शक में की थी प्रेमिका की हत्या

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। लिव इन रिलेशपशिप में रह रही कृष्णा की हत्या उसके प्रेमी दीपक ने अवैध संबंध के शक के चलते की थी। सीआईयू और रानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़े आरोपी दीपक ने यह बात कबूली है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में पत्रकारों से वार्ता में अजय सिंह ने बताया कि औद्योगिक इकाई में कार्यरत रही महिला कृष्णा निवासी कुरडीखेड़ा चाणचक बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर यूपी हाल निवासी गांव ब्रम्हपुरी सिडकुल की उसी के ही प्रेमी दीपक ने हत्या कर दी थी। महिला का शव गैस प्लांट चौकी के पीछे नाले में मिला था। सामने आया था कि महिला करीब चार साल से अपने चार बच्चों के साथ अपने ही गांव के रहने वाले दीपक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।  महिला की बेटी की तरफ से इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि फरार हुए आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें वेस्ट यूपी, हरियाणा और पंजाब में छापेमारी कर रही थी। रविवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि उसे शक था कि कृष्णा के किसी दूसरे युवक से अवैध संबंध हैं, इस बात को लेकर ही उसका विवाद उससे रोजाना हो रहा था। विवाद के चलते ही महिला एक माह से उससे अलग रह रही थी। आरोप है कि घटना वाले दिन कृष्णा के साथ सरेराह विवाद करने के बाद आरोपी दीपक ने उसका सिर नाली में दबाकर हत्या कर दी थी। इस दौरान एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, एसपी अपराध रेखा यादव, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी, सीआईयू प्रभारी रणजीत सिंह तोमर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान संगठन और भाजपाइयों में झड़प
Next: आश्रम पर कब्जे के आरोप में नामजद संत पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.