Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • अवैध संबंध का शक, तीन की गई जान
  • बिहार

अवैध संबंध का शक, तीन की गई जान

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

रांची (आरएनएस)। खलारी थाना क्षेत्र के मोहननगर डकरा आवासीय कॉलोनी में अवैध संबंध को लेकर तीन लोगों की हत्या हो गयी. घटना बीती रात 10 बजे की है़. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कॉलोनी में रहनेवाले प्रकाश चौहान (30) का कॉलोनी के सीसीएलकर्मी देव प्रसाद मेहर (54) की पत्नी कौशल्या देवी के साथ अवैध संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. बीती रात 9.00 बजे इसी मामले को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था़ उसी समय प्रकाश चौहान नशे में धुत होकर उसके घर पहुंच गया और दरवाजा खटखटाने लगा. देव प्रसाद मेहर ने जब दरवाजा खोला, तो प्रकाश ने चाकू से उस पर हमला कर दिया. इसके बाद उसने कौशल्या देवी को चाकू घोंप दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. देव प्रसाद की 17 वर्षीया बेटी प्रभा कुमारी की आंख में भी प्रकाश ने चाकू मार दिया, जिससे वह भी वहीं पर गिर पड़ी़ यह देखकर कमरे में बैठा देव प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार भी प्रकाश से भिड़ गया. इसके बाद घायल देव प्रसाद ने प्रकाश पर लाठी से वार कर दिया, जिससे वह भी वहीं पर ढेर हो गया. चीख पुकार जिससे वह भी वहीं पर ढेर हो गया. चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे और घायल देव प्रसाद और उसकी बेटी प्रभा को अस्पताल पहुंचाया, जहां देव प्रसाद की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी. प्रभा कुमारी को गंभीर अवस्था में रांची रेफर करने की तैयारी की जा रही थी. प्रथमदृष्टया मामला अवैध संबंध का प्रतीत होता है. प्रकाश को घर में देख लेने के बाद देव के साथ मारपीट हुई. इसी क्रम में उसने चाकू से हमला कर पति-पत्नी को मारा. दंपती की बेटी को भी चाकू मारा. छीना झपटी में प्रकाश की भी मौत हो गयी .

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रीट पेपर लीक मामला : एसडीएम, डीएसपी समेत 20 अधिकारी निलंबित
Next: आशा वर्करों का सचिवालय कूच, मानदेय बढ़ोतरी कर रहे मांग

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.