Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सवा सौ कुंतल अवैध लीसा लदे ट्रक संग 3 गिरफ्तार
  • नैनीताल

सवा सौ कुंतल अवैध लीसा लदे ट्रक संग 3 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/09/2020
default featured image

हल्द्वानी। हल्द्वानी वन प्रभाग की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) ने करीब सवा सौ कुंतल अवैध लीसे से भरा ट्रक पकड़ा है। ट्रक में करीब 8 लाख का लीसा था। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्यूआरटी टीम को मंगलवार तडक़े लीसा लदे ट्रक के रानीखेत से यूपी जाने की सूचना मिली। टीम ने प्रभारी भानू प्रकाश हर्बोला के नेतृत्व में नाकाबंदी कर दी। तडक़े एक नीले ट्रक को हनुमानगढ़ी बैरियर पर रोकने की कोशिश की गई। मगर चालक ने स्पीड बढ़ाकर गौलपार भगा दिया। क्यूआरटी टीम बाइक से पीछा कर कालीचौड़ मंदिर के पास ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक से अवैध 720 टिन में करीब 125 कुंतल लीसा बरामद किया। इसकी कीमत 8 लाख बतायी जा रही है। प्रभारी हर्बोला ने बताया कि लीसा रानीखेत से यूपी जा रहा था। वन टीम ने वाहन चालक अरविंद चौधरी, संतोष नेगी और विनोद बेलवाल को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन मालिक पर वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में​ मामला दर्ज कर लिया है। टीम में वन दरोगा मोहन राम आर्य, सुरेश तिवारी ,अब्दुल हमीद, क्यूआर टीम के दयाकिशन हरबोला किशन कश्यप शामिल रहे। डीएफओ ने बनाई है क्यूआरटी हल्द्वानी वन प्रभाग डीएफओ कुंदन कुमार ने प्रभाग में क्यूआरटी बनाई है। यह टीम वन, वन्यजीवों से जुड़े अपराधों के मामले में कार्रवाई करती है। इसी टीम के सदस्यों ने इस साल करीब 900 से ज्यादा सांप को रेस्क्यू कर जंगलों में छोड़ा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फसल देखने गए किसान को हाथियों ने कुचलकर मार डाला
Next: आज का राशिफल 9 सितम्बर

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.