Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दे ठगने वाला गिरफ्तार
  • देहरादून

एटीएम गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दे ठगने वाला गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 07/07/2021
rns featured image new

देहरादून। एसटीएफ और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने एटीएम गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को यूपी से गिरफ्तार किया है। ठगी का मास्टरमाइंड फरार है। वहीं ठगी के एक संदिग्ध का कोर्ट में पेशी के लिए नोटिस तामिल कराया गया है।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर कलम सिंह पंवार ने तहरीर दी। कहा कि उन्होंने ऑन लाइन नौकरी के लिए एक वेबसाइट पर आवेदन किया था। इसके बाद एक मोबाइल नंबर से उनको कॉल आई। कॉल करने वाले ने कलम सिंह को एटीएम गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। शुरुआत में कुछ रुपए पंजीकरण के नाम पर लिए। इसके बाद अलग-अलग झांसे से पीड़ित से कुल नौ लाख 60 हजार रुपए कई बैंक खातों में जमा करवा लिए। पीड़ित से और रकम भी आरोपियों ने मांगी। पीड़ित नहीं दे पाया और साइबर पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर एसटीएफ ने ठगी में शामिल आशुतोष कुमार पाण्डेय पुत्र सभाजीत पाण्डेय निवासी, आवास विकास विस्तार कालोनी, थाना गोरखनाथ जिला गोरखपुर, यूपी को गौरखपुर से गिरफ्तार किया है। ठगी में एक अन्य आरोपी जैनुल पुत्र इबारत निवासी वार्ड छह, लाला टोली, नगर पंचायत रुद्रपुर, देवरिया यूपी को कोर्ट में पेशी का नोटिस दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ड्रोन हमले के बाद वायुसेना सतर्क, काउंटर एयरक्राफ्ट सिस्टम खरीद रही एयर फोर्स
Next: पूर्व विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट ने तकुल्टी, भंटी, सूरे और रूपनोली का किया दौरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.