Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एटीएम क्लोनिंग से लोगों के बैंक खाते में से लाखों रुपये उड़ाने वाला 20 हजार का शातिर ईनामी आया अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में
  • अल्मोड़ा

एटीएम क्लोनिंग से लोगों के बैंक खाते में से लाखों रुपये उड़ाने वाला 20 हजार का शातिर ईनामी आया अल्मोड़ा पुलिस की गिरफ्त में

RNS INDIA NEWS 08/09/2022
WhatsApp Image 2022-09-08 at 1.02.15 PM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अल्मोड़ा पुलिस एवम SOG टीम को एटीएम क्लोनिंग से धोखाधड़ी करने वाला 20 हजार के शातिर ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
कोतवाली अल्मोड़ा में पंजीकृत अभियोग में गैंगस्टर एक्ट बनाम नवनीत शुक्ला आदि 03 के विरुद्ध अभियोग में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अथक प्रयास करने के उपरान्त भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न हो पाने पर नवनीत शुक्ला के विरुद्ध में मफरूरी में आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया था।
विशेष न्यायाधीश ने गैंगस्टर एक्ट द्वारा मफरूर अभियुक्त नवनीत शुक्ला के विरुद्ध स्थायी वारन्ट जारी किया गया था। स्थायी वारन्ट की तामील व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर गठित टीम द्वारा दबिश देकर 07 सितम्बर को नवनीत शुक्ला को थाना मनकापुर क्षेत्र जनपद गौण्डा, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त ने गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लोगों के साथ तकनीकी रूप से धोखाधड़ी कर स्किमिंग डिवाइस की मदद से एटीएम का डाटा चुराकर इसके द्वारा एटीएम का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करता था।
अभियुक्त नवनीत शुक्ला बीएड/एमएड शिक्षा प्राप्त है, नौकरी ना मिलने पर शीघ्र धन कमाने की लालसा में एटीएम क्लोनिंग कर ठगी का काम कर रहा था, वर्तमान में ठेकेदारी, बिल्डिंग बनाने का कार्य करता है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
नवनीत शुक्ला पुत्र सीता राम शुक्ला निवासी ग्राम सिसुवा पोस्ट झिलाई, थाना मनकापुर जनपद गौण्डा, (उत्तर प्रदेश)

अभियुक्त का ज्ञात आपराधिक इतिहास
(1) मु०अ०स०- 89 / 2017 धारा 420 भादवि व 06 / 66 सी आई0टी0 एक्ट बनाम नवनीत शुक्ला कोतवाली अल्मोड़ा। (तकनीकी रुप से धोखाधड़ी व बेईमानी करके एक महिला के बैंक खाते से 1,83,000 रु0 निकालना)
(2) 102 / 2017 धारा धारा 420 भादवि व 66 / 65सी आई०टी० एक्ट बनाम नवनीत शुक्ला कोतवाली अल्मोड़ा। (तकनीकी रुप से धोखाधड़ी व बेईमानी करके 01 व्यक्ति के बैक खाते से 2,51,200 रु0 निकालना)
(3) एफआईआर नम्बर-08/2018 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट बनाम नवनीत शुक्ला कोतवाली अल्मोड़ा। (संगठित होकर तकनीकी रूप से धोखाधड़ी कर स्वीकिंग डिवाइस की मदद से एटीएम का डाटा चुराकर इसके द्वारा एटीएम का क्लोन तैयार कर लोगों के खाते से अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित)

गिरफ्तारी पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा
निरीक्षक अरुण कुमार प्रभारी डीसीआरबी अल्मोड़ा
आरक्षी संदीप सिंह, थाना भतरौंजखान अल्मोड़ा
आरक्षी यामीन खान, एसओजी अल्मोड़ा
आरक्षी कन्यई लाल, कोतवाली अल्मोड़ा

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआईटी-कानपुर के छात्र ने छात्रावास के कमरे में की आत्महत्या
Next: वेतन नहीं मिलने से एनएचएम कर्मचारियों में आक्रोश, काला फीता बांधकर कर रहे काम

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.