Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाले गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/12/2022
rns featured image new

देहरादून। एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले गैंग के एक आरोपी को सेलाकुई थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंग के दो सदस्य फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आरोपियों ने रविवार को आईएसबीटी क्षेत्र की महिला का एटीएम बदलकर उससे 14 हजार रुपये निकाले। सेलाकुई में एटीएम बूथ पर बातचीत के दौरान युवक का एटीएम भी चोरी किया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि हेमा शेरपा निवासी चंद्रबनी, मोहब्बेवाला रविवार को आईएसबीटी क्षेत्र स्थित एटीएम गई। इस दौरान रुपये निकालने में मदद के बहाने तीन युवकों में एक ने एटीएम कार्ड बदला। इसके बाद उससे 14 हजार रुपये निकाल लिए। वहीं रविवार को ही सेलाकुई में मासूम अली का एटीएम बातचीत के दौरान चोरी कर लिया गया। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि दोनों एटीएम बूथों पर घटना में तीन युवक दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि सेलाकुई थाना पुलिस को रविवार रात एबीसी बैरिंग कम्पनी, सेलाकुई की तरफ जाते हुए तीन संदिग्ध दिखे। पीछा किया तो एक पकड़ा गया अन्य दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कश्यप (26) निवासी महतोली, देवबन्द जिला सहारनपुर रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसके साथ परवेज उर्फ पम्पू (32) व लवकुश (22) निवासी महतोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर, हाल निवासी बहादराबाद हरिद्वार थे। तीनों ने मिलकर इन दोनों घटनाओं को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने 51 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। जिन्हें वह दूसरे लोगों के कार्ड से बदलने में उपयोग करते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना अनुमति ध्वस्त प्लाटिंग पर दोबारा काम शुरू करने पर होगा केस दर्ज:   एमडीडीए  
Next: एसटीएच में हंगामा कर रहे युवक ने माफी मांगी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.