Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम बदल ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार
  • देहरादून

एटीएम बदल ठगी करने वाले तीन ठग गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/11/2021
default featured image

देहरादून। लोगों की सहायता करने के नाम पर उनका एटीएम बदकर ठगी करने वाले अन्तर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

घटना की जानकारी देते हुए एसओ रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि  श्रीमती तिव्वू देवी पत्नी सुभाष सिह निवासी रायपुर देहरादून द्वारा थाना रायपुर मे आकर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि  केनरा बैंक एटीएम शिव मन्दिर के पास, रायपुर पर अज्ञात व्यक्तियो द्वारा धोखाधडी से एसबीआई बैंक का एटीएम कार्ड बदलकर वादिनी के खाते से 02 लाख 75 हजार रूपये निकाल लिए। इस पर थाना रायपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0निरी0 धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी बालावाला के द्वारा की जा रही है।

इस  घटना के अनावरण हेतु  पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून   द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये, जिसके क्रम मे  सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक नगर एंव पल्लवी त्यागी, क्षेत्राधिकारी नेहरूकलोनी देहरादून के निर्देशन मे थाना प्रभारी रायपुर द्वारा 02 अलग अलग टीमें गठित की गयी और  घटनास्थल के आस पास लगे व अभियुक्तो को जाने वाले रूट तथा अंतिम पडाव तक कुल 195 सीसीटीवी कैमरो को चैक किया गया, जिसमे पुलिस टीम को 03 संदिग्ध व्यक्तियो का एक कार मे जाना प्रकाश में आया।
 अभियुक्तों के संबंध में पुलिस टीम द्वारा लगातार सुरागरसी-पतारसी व सर्विलांस के माध्यम से जानकारी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर के माध्यम से अभियुक्तगणों के दिल्ली व रोहतक हरियाणा में छिपे होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर एक टीम दिल्ली व एक टीम रोहतक हरियाणा के लिये रवाना की गयी, दोनो टीमो द्वारा आपस मे तालमेल बनाकर दिनाक 09/11/2021 को पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्तो संदीप, सोनू व विनोद को जिन्द रोड पीरबाबा मजार के पास रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, अभियुक्तगणों के कब्जे से एक कार स्विफ्ट न0: डीएल-04-एजेड-5750 मय 78 एटीएम कार्ड विभिन्न बैको के व 12000/- रू0 नगद एव 02 फर्जी नम्बर प्लेट बरामद किए गए । अभियुक्त गणो के कब्जे से वादिनी का एटीएम कार्ड व 12000/- नगद अभियोग से समबन्धित भी बरामद हुए। अभियुक्तगणो द्वारा बताया गया कि आज हम रोहतक मे घटना करने के लिये निकले थे, अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।  अभियुक्त गण को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
 अभियुक्त गणो द्वारा पूछताछ मे बताया कि हम तीनो आपस मे रिश्तेदार है।  हम लोगो के द्वारा हिमाचल/हरियाणा/दिल्ली/उत्तराखण्ड व जम्मू कश्मीर राज्यो मे घूमकर सुनसान जगहो पर लगे एटीएम मे बुजुर्ग एव महिलाओ को पैसे निकालने मे मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल देते हैं तथा उस एटीएम का इस्तेमाल कर दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते है।  चूंकि एटीएम  मशीन से एक बार मे 20 हजार रूपये से ज्यादा नही निकलते है, जिस कारण हम बाकी पैसो की ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते है। घटना करने के लिए हम स्विफ्ट गाडी का प्रयोग करते है, जिसमे घटना करते समय फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते है व अपने मोबाईल फोन बन्द कर लेते है,  जिससे पुलिस हमे ट्रेस न कर सकें एव घटना करने के उपरान्त गाड़ी में उसकी सही नम्बर प्लेट लगा देते हैं। अभियुक्तों  के विरूद्ध अन्य राज्यों में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।
पूछताछ में इने नाम  सोनू पुत्र सतवीर निवासी मौठे पोस्ट नासोद थाना हवि जिला रोहतक हरियाणा उम्र-28 वर्ष,   संदीप पुत्र वेदपाल निवासी ई 7/77 सुल्तान पुरी नोर्थ वेस्ट दिल्ली उम्र-35 वर्ष, व विनोद कुमार पुत्र रणधीर कुमार निवासी 66ए/2 गढी मौहल्ला नियार इन्द्रालोक कलोनी थाना सदर जिला रोहतक हरियाणा उम्र-38 वर्ष बताय गया। इसमें सोनू व संदीप गाड़ी चलाने का काम करते हैं और विनोद की अपनी  परचून की दुकान है ।
 पुलिस ने इनके पास से  एक कार स्विफ्ट न0: डीएल-04-एजेड-5750,  एक फर्जी नम्बर प्लेट: डीएल-08 सी-ए एक्स-8356  एक पुलिन्दा 12000/- रू0 नगद (500 के 24 नोट)   एक एटीएम एसबीआई बैंक कार्ड, एक पुलिन्दा 77 एटीएम कार्ड   विभिन्न बैको के बरामद किए गये। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला अस्पताल में आग लगी तो भगवान भरोसे होंगे मरीज, पानी के हाईड्रेंट सहित इन मानकों की अनदेखी
Next: बस-टैंकर की टक्कर में जले 12 लोग जिंदा

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • बग्वाली पोखर क्षेत्र में सोलर प्लांटों का फायर रिस्क निरीक्षण

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.