Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अतिथि शिक्षकों का निदेशालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन
  • देहरादून

अतिथि शिक्षकों का निदेशालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/08/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सभी रिक्त पदों को आरक्षित करने और नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनाने की मांग को लेकर अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन शुरू कर दिया। शुक्रवार को अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय में सरकार और शिक्षा विभाग पर उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और बेमियादी धरना शुरू कर दिया। संयुक्त निदेशक-माध्यमिक डॉ. मुकुल कुमार सती ने अतिथि शिक्षकों के साथ एक दौर की वार्ता की लेकिन ठोस समाधान न निकल पाया। माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि वर्ष 2015 से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों में सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों को लगातार छला जा रहा है। अब जब तक अतिथि शिक्षको के सुरक्षित भविष्य के लिए ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। इसके तहत सचिवालय, सीएम आवास, शिक्षा मंत्री आवास भी कूच किए जाएंगे।  सुबह करीब 10 बजे से ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में अतिथि शिक्षक पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर बारह बजे तक संख्या बढ़ने पर अतिथि शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। परिसर के भीतर बने पांडाल के भीतर धरना देकर बैठ गए। अपराह्न संयुक्त निदेशक-माध्यमिक शिक्षा डॉ. सती ने अतिथि शिक्षकों को वार्ता के लिए बुलाया। डॉ. सती ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की अधिकांश मांगों पर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जा चुके हैं। उन पर कार्यवाही भी जारी है।  इस पर संघ के अध्यक्ष अभिषेक भट़ट और कार्यकारी अध्यक्ष आशीष जोशी ने कहा कि यदि सभी पदों केा आरक्षित कर दिया जाए और व्यायाम शिक्षकों के पदों पर भी तैनाती देने का निर्णय हो जाता तो आंदोलन वापस लेने पर विचार किया जा सकता है। ऐसा न होने पर आंदोलन जारी रहेगा। वार्ता में ठोस हल न निकलने पर अतिथि शिक्षक वापस धरना स्थल लौट गए। भट़ट ने कहा कि आज से आंदोलन की शुरूआत कर दी गई। पर्वतीय क्षेत्रों में रास्ते बंद होने से सैकड़ों की संख्या में अतिथि शिक्षक रास्तों में फंसे हैं। जल्द ही सभी दून पहुंचेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जौलजीबी में पुलिस ने दो किलो चरस के साथ आरोपी पकड़ा
Next: वायनाड भूस्खलन में मरने वालों का आंकड़ा 290 के पार, 206 अभी भी लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.