Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद
  • बागेश्वर

अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद

RNS INDIA NEWS 24/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देश के बाद भी अब तक सडक़ किनारे से अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। जिससे समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। वहीं अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। गत दिनों सडक़ सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सडक़ किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाने के लिए उपजिलाधिकारी, लोनिवि व पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। जिसके तहत अब तक किसी प्रकार की कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। जिला चिकित्सालय के समीप से नई सरयू पुल के समीप दर्जनों लोगों ने राजस्व व चिकित्सालय की भूमि में अतिक्रमण किया है। इनके द्वारा अतिक्रमण से जहां राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं चिकित्सालय में आने वाले मरीजों व एंबुलेंस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार एंबुलेंस मरीज को उसके घर से लेकर समय पर बागेश्वर पहुंच जाती है परंतु जिला चिकित्सालय रोड में ही जाम में फंस जाती है तथा मरीज को यहां से स्टेचर लेकर अस्पताल पहुचाना पड़ता है। इसके अलावा बीच बाजार, कत्यूर बाजार व मुख्य बाजार में भी कई व्यापारी दुकानों के आगे सामान फैलाकर आवागमन में बाधा उत्पन्न करते हैं। जिलाधिकारी के आदेश के बाद जनता में उम्मीद जगी थी कि अवैध अतिक्रमण व कब्जे हटाए जाएंगे परंतु अब तक जिलाधिकारी के आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है जिससे अतिक्रमणकारियों के हौंसले बुलंद हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी ने कहा कि अवैध कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई चल रही है तथा शीघ्र इनको हटाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 6 माह से नहीं मिला आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मानदेय
Next: बालिका दिवस पर हुई 11 छात्राएं सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.