Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • अतिक्रमण की भेंट चढ़ रही जिला अस्पताल की भूमि
  • बागेश्वर

अतिक्रमण की भेंट चढ़ रही जिला अस्पताल की भूमि

RNS INDIA NEWS 07/04/2022
rns featured image new

बागेश्वर।  सरकार जनपद में स्वास्थ्य सेवा बढ़ाने के निरंतर प्रयास कर रही है। लेकिन जिला अस्पताल की भूमि अतिक्रमण की भेंट चढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में तय है कि यदि अस्पताल को भूमि की आवश्यकता हुई तो कई सुविधाएं अटक सकती हैं। जिला अस्पताल में जनता की सुविधाएं बढ़ाने के लिए सरकार कई उपकरण प्रदान कर रही है। जिला चिकित्सालय में सिटी स्कैन मशीन, डायलेसिस, आक्सीजन प्लांट, एक्सरे, ट्रामा सेंटर, ब्लड बैंक आदि सुविधा संचालित हो रही हैं। कुछ में कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा भविष्य में और अधिक सुविधाएं दिलाने के लिए जनपद के दोनों विधायक प्रयासरत हैं। वहीं जिस तरह से चिकित्सालय के समीप की भूमि पर अतिक्रमण हो रहा है, उससे लगता है कि चिकित्सालय में सुविधाएं जुटाने के लिए जगह की समस्या आड़े आएगी। यहां पर कई लोगों ने अतिक्रमण कर जगह को तंग कर दिया है। जिससे भविष्य में अस्पताल में सुविधाएं दिलाने की प्रयासों में दिक्कतें आएंगी।

वन-वे व्यवस्था कैसे होगी सफल
इन दिनों पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अस्पताल के पास वन वे व्यवस्था लागू की है। जिसमें जिला अस्पताल के मार्ग से दिनभर वाहन गुजर रहे हैं। लेकिन सड़क किनारे किया गए अतिक्रमण के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता का मानना है कि प्रशासन को जिला अस्पताल के समीप का अतिक्रमण तुरंत हटवाना चाहिए तभी नगर की वन वे व्यवस्था सफल होगी।
अस्पताल के समीप व अस्पताल की भूमि पर अतिक्रमण करना गंभीर है। इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। – हर गिरी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे बॉक्सर लखन, कमलेश, देवांश, शांतनु
Next: गंगा स्नान को हरिद्वार आए दिल्ली के यात्री ने गंवाया पैर

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

छह पर्वतारोहियों ने माउंट बलजोरी पीक पर लहराया तिरंगा

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-29 at 16.46.15_11zon (1)
  • बागेश्वर

अपूर्वा पांडे ने संभाला बागेश्वर के जिलाधिकारी का कार्यभार

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.