Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे थे इंसान के
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

अतीक के दफ्तर में मिले खून के धब्बे थे इंसान के

RNS INDIA NEWS 27/04/2023
rns featured image new

पुलिस जांच कर रही- हमला महिला पर हुआ या पुरुष पर

प्रयागराज (आरएनएस)। माफिया अतीक अहमद के खंडहर हो चुके दफ्तर में सोमवार को मिले खून के धब्बे इंसान के हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि दफ्तर में आखिर किस पर जानलेवा हमला हुआ है। पुलिस को आशंका किसी महिला पर हमला होने की है, क्योंकि दफ्तर में साड़ी और चूडिय़ां भी बिखरी मिली थीं।
दफ्तर में पुलिस को कई स्थानों पर खून के धब्बे पहली मंजिल पर किचन से लेकर सीढिय़ों पर मिले थे। कपड़ों और दीवारों पर भी खून के छींटे थे। फर्श पर एक चाकू भी पड़ा था। उसमें भी खून लगा हुआ था।
अतीक के दफ्तर में फोरेंसिक टीम को महिला के कपड़े मिले थे। इनमें एक दुपट्टा भी था जिस पर खून लगा था। जगह-जगह टूटी चूडिय़ां बिखरी थीं। पुलिस को आशंका है कि मौके पर किसी महिला के साथ संघर्ष हुआ है। यह विवाद किस के बीच हुआ, क्यों हुआ और अतीक के ही कार्यालय में क्यों हुआ इसकी पुलिस तफ्तीश कर रही है।
पुलिस आसपास के क्लिनिक, अस्पतालों में जाकर पता लगा रही है कि सोमवार को क्या किसी घायल महिला या पुरुष का इलाज हुआ है। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है कि यहां किसी की हत्या के बाद उसका शव ठिकाने तो नहीं लगाया। दफ्तर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही है।
अतीक अहमद के दफ्तर को पुलिस ने बैरिकेड कर दिया। अंदर मीडिया की भी एंट्री बैन हो गई है। खुल्दाबाद थाने की फोर्स राउंड द क्लॉक के लिए तैनात कर दी है।

शाइस्ता की तलाश में छापे
उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड चल रहीं शाइस्ता परवीन की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। अशरफ की बीवी जैनब और अतीक की बहन आयशा नूरी भी पुलिस रडार पर हैं। प्रयागराज में दोनों के छिपे होने की सूचना पर मंगलवार देर रात तक पुरामुफ्ती और हटवा के कई जगहों पर छापेमारी की गई। हालांकि, दोनों का अभी तक सुराग नहीं मिल सका है। उमेश पाल मर्डर केस में शूटर्स के संपर्क में रहीं और उन्हें एक-एक लाख रुपए देने वाली शाइस्ता पर इनाम की राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए करने की तैयारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षकों से मिड डे मील के अनाज की एक-एक खाली बोरी का सरकार ने मांगा हिसाब, जारी हुआ टॉप प्रायोरिटी लेटर
Next: भीड़ ने थाने को लगाई आग, पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.