Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • ऐसोटेक द नेस्ट सोसायटी में करीब 25 मिनट तक फंसी तीन बच्चियां, केस हुआ दर्ज
  • उत्तर प्रदेश

ऐसोटेक द नेस्ट सोसायटी में करीब 25 मिनट तक फंसी तीन बच्चियां, केस हुआ दर्ज

RNS INDIA NEWS 02/12/2022
rns featured image new

गाजियाबाद (आरएनएस)। गाजियाबाद के क्रासिंग रिपब्लिक की ऐसोटेक द नेस्ट सोसायटी में तीन बच्चियों के लिफ्ट में फंसने के मामले में बुधवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लिफ्ट में फंसने की घटना 29 नवंबर की शाम की है। इस मामले में थाना क्रासिंग रिपब्लिक में सोसायटी की एओए अध्यक्ष चित्रा चतुर्वेदी और सचिव अभय झा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

लिफ्ट में चिल्लाने की आवाज सुनकर मेंटेनेंस टीम को बुलाया
सोसाइटी के डी टावर में रहने वाले शिवम गहलोत ने बताया कि तीसरी कक्षा में पढऩे वाली उनकी बेटी तेजस्विनी 29 नवंबर को अपनी दोस्त मिषिका और वैदेही के साथ पार्क में जाने के लिए फ्लैट से निकली थी तीनों नें 11वें तल से लिफ्ट में प्रवेश किया। आरोप है कि दरवाजा बंद हुआ, लेकिन लिफ्ट नहीं चली। बच्चियों के चिल्लाने और लिफ्ट का दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर फ्लोर पर रहने वाले लोगों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी।
शिवम का कहना है कि गार्ड के साथ लिफ्ट आपरेटरों ने भी इधर से उधर घूमने में कई मिनट खर्च कर दिए। करीब 25 मिनट बाद दरवाजा खुला तो तीनों बच्चियों को निकाला गया। गनीमत थी कि लिफ्ट के अंदर की लाइट जल रही थी। बावजूद इसके तीनों बच्चियां काफी डरी हुई थीं। शिवम के मुताबिक एओए सोसायटी में लंबे समय से मेंटेनेंस का काम देख रही है। बीते साल भी लिफ्ट के कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके लिफ्ट का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किया जा रहा है।

मामला किया गया दर्ज
एसएचओ क्रासिंग रिपब्लिक अब्दुल रहमान सिद्दीकी ने बताया कि शिकायत के आधार पर चित्रा चतुर्वेदी और अभय झा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में चित्रा चतुर्वेदी को फोन किया तो उनका नंबर स्विच आफ था। अभय झा का कहना है कि शाम की घटना थी, जिसमें गार्ड ने तुरंत दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुला तो मेंटेनेंस टीम को सूचना देकर तुरंत बच्चों को बाहर निकलवा लिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सलवार सूट पहनकर घर में चोरी करने घुसा, छत से कूदा तो पैर टूटा
Next: जेल से बाहर आकर महिला ने थाने में सामूहिक दुष्कर्म का पुलिसकर्मियों पर लगाया आरोप, एसएसपी से की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.