Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अस्पताल से गायब रहने पर डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोका
  • देहरादून

अस्पताल से गायब रहने पर डॉक्टर समेत पूरे स्टाफ का वेतन रोका

RNS INDIA NEWS 15/07/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुल्हाड़ से अनुपस्थित रहने वाले स्टाफ के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए सीएमओ देहरादून ने अस्पताल के पूरे स्टाफ का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।  चकराता ब्लॉक के दुर्गम गांव बुल्हाड में ग्रामीणों की सुविधा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोला गया है। अस्पताल में तैनात स्टाफ के गायब रहने की शिकायत ग्रामीणों ने विभिन्न माध्यमों से की। लेकिन उसके बाद भी अस्पताल में तैनात डॉक्टर और स्टाफ का रवैया नहीं बदला। अस्पताल के स्टाफ के लगातार अनुपस्थित रहने पर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रवीन रावत प्रिंस ने मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर इस समस्या की शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि पीएचसी बुल्हाड 14 गांवों का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है।  इस केंद्र से बुल्हाड़, बायला, पिंगवा, काण्डोई भरम, उदावां, गोरछा, ठारठा और डीडा आदि गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा मिलती हैं। बुल्हाड़ स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ बारी-बारी एक अंतराल के बाद अस्पताल आता है। अस्पताल में डॉक्टर तैनात होने के बाद भी अक्सर अस्पताल की जिम्मेदारी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और फार्मासिस्ट के भरोसे रहने की शिकायत की गई थी।  शिकायत के बाद मामले की विभागीय स्तर पर जांच कराई गई। इसमें शिकायतकर्ता की शिकायत सही पाई गई। सोमवार को सीएमओ डॉ. संजय जैन ने पीएचसी बुल्हाड़ के समस्त स्टाफ का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए हैं। सीएचसी चकराता के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि सीएमओ द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना संबंधित अस्पताल के पूरे स्टाफ तक पहुंचा दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिरगुर महाराज के नव निर्मित मंदिर में देव मूर्तियां हुई विराजमान
Next: ट्रक यूनियन की समझौता बैठक में फायरिंग से ग्रामीण घायल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.