Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • अस्पताल पहुंचाने के दौरान जंगल में ही हुआ महिला का प्रसव
  • चमोली

अस्पताल पहुंचाने के दौरान जंगल में ही हुआ महिला का प्रसव

RNS INDIA NEWS 11/04/2021
rns featured image new

सड़क और स्वास्थ्य सुविधा की कमी

चमोली। सडक़ और स्वास्थ्य सुविधा की कमी से जूझ रही निजमूला घाटी में रविवार को व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। घाटी के भनाली गांव से पालकी के सहारे अस्पताल जा रही महिला को जंगल के रास्ते में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद दो किमी दूर स्थित गांव से महिलाएं मौके पर पहुंची और ग्वादिक गदेरे में ही महिला का प्रसव कराया। बाद में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चमोली जिले की निजमूला घाटी राज्य स्थापना के 20 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। घाटी के ग्राम पंचायत ईराणी के भनाली गांव में भी हालात अलग नहीं हैं। गांव से जंगल के रास्ते पांच किमी पैदल सफर कर गांव तक पहुंचा जा सकता है। इसके अलावा क्षेत्र में कोई भी अस्पताल न होने के कारण ग्रामीणों को 32 किमी दूर जिला मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके चलते बीमारों और गर्भवती महिलाओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार को भनाली गांव निवासी मुकेश राम की 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी मीना जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। बताया गया कि इसी दौरान उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। प्रसूता की स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीण पालकी के सहारे महिला को चिकित्सालय लेकर जाने लगे। लेकिन, गांव से दो किलोमीटर की दूरी पार करने के बाद मीना की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर गांव की महिलाओं ने ग्वादिक गदेरे में ही उसका प्रसव करा दिया। इसके बाद ग्रामीण प्रसूता और नवजात को वापस गांव ले गए। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अब जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। स्थानीय निवासी रणजीत कुमार, हिवाली देवी, जेठुली देवी, हेमा देवी, गुड्डी देवी, सुला देवी, गणेशी देवी का कहना है कि गांव में सडक़ और स्वास्थ्य की सुविधा न होने से प्रसव के दौरान महिलाओं को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं नियमित जांच भी गर्भवती महिलाओं के लिए किसी चुनौती से कम नही हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में ही सडक़ के साथ ही स्वास्थ्य सुविधा भी मुहैया कराने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार कुंभ : डीडी नेशनल और डीडी उत्तराखंड चैनल पर होगा तीनों शाही स्नानों का सीधा प्रसारण
Next: देश में पिछले 24 घंटों में दिए गए 35 लाख से अधिक टीके

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.