Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • अस्पताल में गंदगी मिलने पर हुआ 5 हजार का चालान
  • चम्पावत

अस्पताल में गंदगी मिलने पर हुआ 5 हजार का चालान

RNS INDIA NEWS 03/11/2022
rns featured image new

चम्पावत। लोहाघाट के उपजिला चिकित्सालय परिसर में गंदगी पर बिफरे पालिका के ईओ ने पांच हजार का चालान काट दिया। मरीजों और लोगों की कई दिनों से मिल रही शिकायत के बाद ईओ ने ये कार्रवाई की है। जिससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। बुधवार को कुछ लोगों ने पालिका को अस्पताल में हो रही गंदगी की जानकारी दी। बताया गया कि अस्पताल में जनरेटर रखने वाले स्थान के पास गैलरी में प्लेसेंटा के साथ खून से रंगी रुई, फटे दस्ताने आदि फेंकी हुई थी। जिसकी दुर्गंध दूर तक आ रही थी। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने इस बात का संज्ञान लिया। मौके पर पहुंचे ईओ मो. इस्लाम व अन्य लोग गंदगी देखकर हैरान हो गए। इससे दो माह पूर्व डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने भी अस्पताल में गंदगी देखकर अधिकारियों को निर्देशित किया था। ईओ ने उपजिला चिकित्सालय के नाम पांच हजार का चालान काट तुरंत फैली गंदगी व कूड़े के निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिला चिकित्सालय में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद कमर के मौजूद न होने पर अन्य चिकित्सक कुछ भी बोलने से बचते दिखे। यहां अमित साह, जीवन गहतोड़ी, अमित जुकरिया, प्रमोद महर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंपनी से केमिकल लेकर निकला ट्रक लापता
Next: खाते से 50 हजार रुपये उड़ाए

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.