Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • अस्पताल की मांग को क्रमिक अनशन शुरू
  • रुद्रप्रयाग

अस्पताल की मांग को क्रमिक अनशन शुरू

RNS INDIA NEWS 15/07/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पर्यटक स्थल और भगवान शिव-पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में स्वास्थ्य सुविधाएं न होने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने अस्पताल खोलने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक सरकार ने यहां अस्पताल का नहीं खोला आंदोलन जारी रहेगा। ऊखीमठ ब्लॉक के त्रियुगीनारायण में 1800 से अधिक की आवादी है किंतु यहां सीजनल अस्पताल के भरोसे लोगों को रखा गया है। बीते दो साल से कोरोना संकट के चलते यह अस्पताल भी बंद पड़ा है। एएनएम तक यहां तैनात नहीं है। स्वास्थ्य सुविधा न होने से लोग बीमार होने पर बड़े संकट में आ रहे हैं। गुरुवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ क्रमिक अनशन शुरू किया और नारेबाजी की। साथ ही रैली निकालकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि अस्पताल नहीं बनता है तो आंदोलन जारी रहेगा और अगले चुनाव में वोट भी नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि त्रियुगीनारायण काफी महत्वपूर्ण गांव है। साल में करीब ढाई लाख तीर्थयात्री त्रियुगीनारायण दर्शन के लिए आते हैं। सरकारों का गैर जिम्मेदाराना रवैया ग्रामीणों पर भारी पड़ रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, उप प्रधान राजेश्वरी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता महेन्द्र प्रसाद सेमवाल, सूर्यप्रसाद सेमवाल, सरपंच राजेश भट्ट, तीर्थ पुरोहित समाज अध्यक्ष भक्त दर्शन सेमवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी, नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष रजनीश शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दिवाकर गैरोला सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारधाम होटल एसोसिएशन की हुई बैठक
Next: गुलदार ने बकरी मारी, ग्रामीणों में दहशत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.